Holi 2026: क्या आपको भी सता रही है बदहजमी? इन 5 देसी नुस्खों से तुरंत पाएं राहत
Holi 2026 Health Tips: होली के दौरान तली-भुनी चीजें, मिठाइयां और ज्यादा खाने की वजह से बदहजमी, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कई बार लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बदहजमी (सौ. फ्रीपिक)
Health Tips: होली का त्योहार यानी पकवानों की बहार लेकिन हद से ज्यादा तली-भुनी चीजें और मिठाइयां अक्सर बदहजमी, एसिडिटी और पेट फूलने का कारण बन जाती हैं। अगर आप भी भारीपन से परेशान हैं तो घबराएं नहीं। हमारे किचन में ही कुछ ऐसे मैजिक इंग्रेडिएंट्स छिपे हैं जो मिनटों में राहत दे सकते हैं।
भुना जीरा और काला नमक
होली के भारी खाने को पचाने के लिए जीरा सबसे बेहतरीन औषधि है। एक चम्मच भुने हुए जीरे के पाउडर में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें। जीरा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है जिससे पेट का भारीपन तुरंत कम होने लगता है।
अदरक और नींबू का शॉट
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट की जलन को शांत करते हैं। अदरक के एक छोटे टुकड़े को कद्दूकस करके उसका रस निकालें उसमें आधा नींबू और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। यह देसी शॉट एसिडिटी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
अजवाइन और गुनगुना पानी
अगर पकवानों के बाद पेट फूल गया है और गैस बन रही है, तो आधा चम्मच अजवाइन को थोड़े से नमक के साथ चबाकर खाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें। अजवाइन में मौजूद थायमोल पाचन प्रक्रिया को तेज करता है और पेट के दर्द में राहत देता है।
यह भी पढ़ें:- Holi 2026: रंग, ऑयली फूड और मस्ती के बाद बॉडी को करें रीसेट, इन 4 डिटॉक्स टिप्स से तुरंत मिलेगा आराम
पुदीने की चाय या शरबत
केमिकल वाले रंगों और ऑयली खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। पुदीने की पत्तियां पेट को ठंडक प्रदान करती हैं। आप पुदीने की चाय पी सकते हैं या ताजी पत्तियों का शरबत ले सकते हैं। यह न केवल पाचन सुधारता है बल्कि जी मिचलाने की समस्या को भी रोकता है।
सौंफ और मिश्री
दादी-नानी का यह नुस्खा आज भी सबसे कारगर है। खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है जो भोजन को तोड़ने में मदद करता है। यह मुंह की दुर्गंध भी दूर करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है।
होली के दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। अगर बदहजमी के साथ तेज दर्द या उल्टी की समस्या हो तो घरेलू नुस्खों के बजाय तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। कोशिश करें कि भारी भोजन के तुरंत बाद सोएं नहीं बल्कि 10-15 मिनट तक वज्रासन में बैठें या हल्की वॉक करें।
