- Hindi News »
- Lifestyle »
- Health Benefits Of Lump Cabbage Vegetable
गांठ गोभी हेल्थ के लिए है एक बेहतरीन सब्जी, कई रोगों को रखती है दूर, जानें इसकी खासियत
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम : फूल गोभी (Cauliflower) और बंद गोभी (Cabbage) को हर किसी ने खाई होगी। लेकिन, बहुत कम लोग गांठ गोभी (Lump Cabbage) के बारे में जानते होंगे। असल में, यह सफेद गोभी की ही एक किस्म है जो पोषक तत्वों से भरपूर होने से सेहत के लिए फायदेमंद होती है। यह आमतौर पर सफेद, हरे, पीले और बैंगनी रंग में मिलती है।
यह खासतौर पर यूरोपीय देशों में मिलती है। मगर अब भारत के उत्तरी भाग के लोगों द्वारा भी खाई जाती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। तो आइए जानें गांठ गोभी यानी कोहलरबी से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान हेल्थ मॉडल, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
नवभारत विशेष: महिलाओं का अपने शरीर पर अधिकार हो, प्रजनन स्वायत्तता को कानूनी मान्यता मिले
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Experts) के अनुसार, गांठ गोभी (Lump Cabbage) यानी कोहलरबी (Kohlrabi) डायटरी फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है, जो डाइजेस्टिव हेल्थ में सुधार करता है। फाइबर खाने से कब्ज, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती है। यह आम तौर पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम की गुणवत्ता में सुधार करता है। साथ ही आपकी पोषक तत्वों की क्षमता को अधिकतम करता है।
गांठ गोभी, यानी कोहलरबी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
अगर आप अक्सर एनर्जी की कमी से जूझते हैं तो ऐसे में आपको कोहलरबी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह पोटेशियम से समृद्ध है और अगर इसका सही तरह से सेवन किया जाए तो आप खुद को अधिक एनर्जेटिक बना सकते हैं।
इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक जैसे काम करता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होने में मदद मिलती है। ऐसे में मोतियाबिंद व आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत रहती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गांठ गोभी यानी कोहलरबी का सेवन करने से वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। ऐसे में जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है वे इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। बात इसे खाने की सही समय की करें तो गांठ गोभी को नाश्ता, लंच या डिनर किसी भी समय खाया जा सकता है।
खून की कमी को पूरा करने के लिए गांठ गोभी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन भी है। इसमें अन्य जरूरी तत्वों के साथ आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर में आयरन को इनटेक को बेहतर बनाता है। ऐसे में खून की कमी पूरी होने के साथ थकान, कमजोरी, सिरदर्द आदि की समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसके अलावा, यह इम्यूनिटी बूस्ट करके बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम करता है।
Health benefits of lump cabbage vegetable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अक्कलकोट दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत
May 19, 2026 | 04:25 PMट्विशा शर्मा केस: देश छोड़कर भाग न सके समर्थ सिंह, इसलिए पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस; पासपोर्ट होगा जब्त
May 19, 2026 | 04:22 PMICC रैंकिंग में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग
May 19, 2026 | 04:21 PMSummer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
May 19, 2026 | 04:21 PMSuniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग
May 19, 2026 | 04:14 PMIPL 2026 के बीच Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हुए बाहर
May 19, 2026 | 04:09 PMबंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह
May 19, 2026 | 04:07 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














