- Hindi News »
- Health »
- Summer Eye Care Tips How To Keep Eyes Cool Burning Sensation
Eye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Burning Eyes Causes: गर्मियों में तेज धूप, धूल और पसीने की वजह से आंखों में जलन, खुजली और चुभन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में आंखों की सही देखभाल बेहद जरूरी है ताकि आप इन परेशानियों से बच सकें।
- Written By: प्रीति शर्मा

धूप से आंखों को बचाती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Itchy Eyes Home Remedies: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन हमारी जरूरत बन चुके हैं। लेकिन जैसे-जैसे तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है हमारी आँखों के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने और तेज धूप के संपर्क में रहने से आई स्ट्रेन, सूखापन, धुंधलापन और बार-बार होने वाला सिरदर्द अब एक आम समस्या बन गई है।
खासकर छात्रों और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए जिनकी लाइफस्टाइल का बड़ा हिस्सा डिजिटल स्क्रीन पर बीतता है आंखों की सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
गोल्डन रूल
- आंखों की मांसपेशियों को तुरंत आराम देने के लिए आयुष मंत्रालय 20-20-20 के नियम की सलाह देता है। यह नियम बेहद सरल है।
- हर 20 मिनट के काम के बाद एक छोटा ब्रेक लें।
- अपनी स्क्रीन से नजर हटाकर लगभग 20 फीट दूर रखी किसी वस्तु को देखें।
- उस वस्तु पर कम से कम 20 सेकंड तक फोकस करें।
- यह अभ्यास आंखों की फोकस करने वाली मांसपेशियों के तनाव को तुरंत कम करता है।
यह भी पढ़ें:- सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
आंखों को कूल रखने का उपाय
आई पामिंग: यह आंखों को गहराई से आराम देने का सबसे पुराना और सफल तरीका है। दिन में 2-3 बार अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें और फिर हल्के हाथों से बंद आंखों पर रखें। हथेलियों की गर्मी आंखों की नसों को सुकून देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
एक्सरसाइज: आंखों की रोशनी और एकाग्रता बढ़ाने के लिए किसी बिंदु या लौ पर बिना पलक झपकाए देखना बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा आंखों को ऊपर-नीचे और गोल घुमाने वाली एक्सरसाइज भी करें।
ठंडे पानी का जादू: बाहर से आने के बाद या काम के बीच में आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारना न भूलें। यह आंखों की जलन को तुरंत शांत करता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी नहीं अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाएं। काम के दौरान रोशनी पर्याप्त रखें स्क्रीन की चमक को आंखों के अनुकूल सेट करें और सबसे जरूरी 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। आपकी आँखें अनमोल हैं इनकी थोड़ी सी देखभाल आपको बड़े संकट से बचा सकती है।
Summer eye care tips how to keep eyes cool burning sensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














