-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Tasty And Different Watermelon Barfi Recipe Summer Dessert
Watermelon Barfi: तरबूज से तैयार करें यूनिक बर्फी, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
- Written By: रीता राय सागर
Watermelon Barfi Recipe: गर्मियों के मौसम में बाजार तरबूज से भरा रहता है। इसका स्वाद न केवल मीठा होता है, बल्कि पानी से भरपूर होने के कारण गर्मियों के लिए यह बेस्ट है। आज तरबूज से बनाएंगे नई रेसिपी।

तरबूज बर्फी (फोटो.सोशल मीडिया)
Summer Special Sweet Recipe: मई-जून के महीने में चिलचिलाती धूप और गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है, लेकिन इसी बीच अगर कुछ ठंडा खाने या पीने को मिल जाए, तो सुकून मिल जाता है।
अक्सर लोग गर्मी के मौसम में घर पर फ्रिज में शरबत, जूस या फिर ठंडे-ठंडे फल रखते हैं। गर्मी के मौसम में बाजार में तरबूज की भरमार देखने को मिलती है। अपनी मिठास और पानी की भरपूर मात्रा के लिए यह फल सबका पंसदीदा होता है। तरबूज को आमतौर पर लोग काटकर काला नमक लगाकर खाते हैं या जूस बनाकर पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे मिठाई भी बनाई जा सकती है?
तरबूज की बर्फी एक ऐसी रेसिपी है, जो स्वाद में लाजवाब और रेगुलर बर्फी से बहुत अलग होती है। इस गर्मी अगर आप अपने मेहमानों को कुछ अलग और सरप्राइजिंग खिलाना चाहती हैं, तो एक बार तरबूज की बर्फी जरूर बनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर चना दाल का हलवा
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
Perimenopause: 40 की उम्र से पहले दिख सकते हैं पेरीमेनोपॉज के संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर
तरबूज (फोटो. सोशल मीडिया)
वॉटरमेलन बर्फी के लिए सामग्री
- तरबूज
- कॉर्नफ्लोर
- चीनी
- मिल्क पाउडर या मावा
- इलायची
- घी
- ड्राईफ्रूट (अपनी पसंद का)
- फूड कलर (ऑप्शनल)
तरबूज (फोटो.सोशल मीडिया)
तरबूज बर्फी बनाने की विधि
बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को धोकर उसे छील लें। फिर उसे काटकर उसका गूदा निकाल लें और फिर तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में पीसकर महीन पेस्ट बना लें। अब इसे छान लें, जिससे रेशे अलग हो जाएं। इसके बाद तरबूज के जूस में कॉर्नफ्लोर मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसके बाद गैस ऑन कर कड़ाही में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें। घी गरम होने के बाद तरबूज के पल्प को डालकर सूखने तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं। इसके बाद जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें मिल्क पाउडर या मावा डालकर मिलाएं।
अगर आप चाहें, तो इसे परफेक्ट वॉटरमेलन का कलर देने के लिए इसमें फूड कलर भी मिलाया जा सकता है। अब मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक कड़ाही के किनारों को छोड़ना न शुरू कर दे। अंत में इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा घी डालें।
एक थाली या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को ट्रे में फैलाएं और ऊपर से कटा हुआ पिस्ता और बादाम छिड़कें। फिर इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें। फ्रिज से निकालने के बाद इसे चाकू से बर्फी के शेप में कट कर लें। तैयार है आपका यूनिक और टेस्टी बर्फी।
Tasty and different watermelon barfi recipe summer dessert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 06:14 PMबगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Jul 27, 2026 | 06:14 PMघर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jul 27, 2026 | 06:11 PMप्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
Jul 27, 2026 | 06:08 PMस्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग
Jul 27, 2026 | 06:03 PMनवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PMविपक्ष चर्चा से भाग रहा…सरकार चर्चा को तैयार, ममता की करीबी रहीं सायोनी घोष ने NDA के पक्ष में की बैटिंग
Jul 27, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














