जानिए भारत के 10 सबसे सेहतमंद फूड के बारे में
हेल्दी फूड
सेहत के लिए कई फूड्स होते है जिनका सेवन करना चाहिए चलिए जानते हैं इनके बारे में।
पालक
पालक आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो खून की कमी दूर करता है।
नारियल
इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
दही
इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व होते है जिसे गर्मियों में खाना फायदेमंद माना जाता है।
दलिया
यह विटामिन और प्रोटीन से भरपूर फूड होता है जिसे तबीयत खराब होने पर खाया जाता है।
मिलेट्स
यह मोटा अनाज होता है, जैसे कि ज्वार, बाजरा, रागी शामिल होता है। जिसे सेहत के लिए खास बताया गया है।
लहसुन
यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
मूंगफली
प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर का स्रोत है जो हार्ट के लिए काफी अच्छा होता है।
राजमा
इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है, इसे सर्दियों में खाना चाहिए।
नींबू
इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो स्किन और पाचन के लिए सही होता है।
हल्दी
यह करक्यूमिन नामक तत्व से भरपूर होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है।

