सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से है परेशान, तो गुलाब जल से तैयार करें ये खास सीरम

Homemade Face Serum: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं? गुलाब जल, ग्लिसरीन और विटामिन E से घर पर आप त्वचा को हाइ़़ड्रेट बना सकता है।
Rose Water Serum, Winter Skin
गुलाब जल सीरम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rose Water Serum: सर्दियों में अक्सर त्वचा का हाल बेहाल हो जाता है। रूखापन औऱ बेजान त्वचा पर किसी तरह की चमक नजर नहीं आती है। इस मौसम में हम पानी का मात्रा बेहद कम रखते है यानि कम बार पानी पीते है इसकी वजह से त्वचा अपनी नमी खो देते है। इस वजह से त्वचा का मुलायमपन खो जाता है। अगर आप रूखी त्वचा की समस्या से परेशान है तो घर में मौजूद नुस्खों की मदद से त्वचा को मुलायम बना सकते है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसी होम रेमेडी के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप स्किन को हाई़ड्रेट रख सकते है।

जानिए गुलाब जल से सीरम बनाने का तरीका

यहां पर गुलाब जल की मदद से सीरम बनाना बेहद आसान है इसे आप ऐसे बना सकते है। क्या चाहिए सामग्री

  • गुलाब जल
  • ग्लिसरीन
  • विटामिन ई ऑइल

गुलाब जल से सीरम बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल लें।
  • अब इसमें ग्लिसरीन और विटामिन ई ऑइल मिक्स कर दें।
  • दोनों को मिक्स करने के बाद आप एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।
  • इस सीरम से आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
  • आप रोजाना रात में इस सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • रातभर इस सीरम को चेहरे पर लगा रहने दें, दूसरे दिन अपना चेहरा साफ़ पानी से धो लें।
  • इस सीरम का अगर पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।