-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Raw Milk Will Give A Natural Glow To Your Facial Skin
कच्चा दूध देगा आपके चेहरे की त्वचा को नेचुरल निखार, स्किन को मिलेगा कसाव और नई ताज़गी, जानिए कैसे करें कच्चे दूध का इस्तेमाल
- Written By: सीमा कुमारी
कच्चा दूध न सिर्फ आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है बल्कि गहराई से सफाई कर उसे चमकदार और मुलायम भी बनाता है। आइए जानते हैं कच्चे दूध का इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए किस तरह फायदेमंद है।

कच्चा दूध त्वचा के लिए बड़ा फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
Tips for Glowing Skin: सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन हर किसी की पहली पसंद होती है, क्योंकि ये हमारे लुक में चार चांद लगाती है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाली कई तरह की क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखी एक ऐसी चीज आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकती है। आज हम बात कर रहे हैं कच्चे दूध की।
अगर आप सुबह चेहरे पर क्रीम लगाने की जगह कच्चे दूध का इस्तेमाल करती है तो आपकी त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है बल्कि गहराई से सफाई कर उसे चमकदार और मुलायम भी बनाता है। आइए जानते हैं कच्चे दूध का इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए किस तरह फायदेमंद है।
कच्चे दूध आपकी त्वचा के लिए किस तरह फायदेमंद है जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
Rose Benefits For Skin: सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत और स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है गुलाब का फूल
Raksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ
पुणे में सिंथेटिक दूध रैकेट का भंडाफोड़: 13 गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान और हजारों लीटर दूध जब्त
एक्सफोलिएटर का काम करता है
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो एक नेचुरल एक्सफोलिएटिंग एजेंट है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डैड सेल्स को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ, चमकदार और स्वस्थ दिखती है।
नेचुरल मॉइस्चराइजर
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से रूखी और बेजान त्वचा से राहत मिलती है। कच्चा दूध रूखी और बेजान त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। ऐसे में चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा में चमक आती है।
स्किन टोन में सुधार
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा का रंग निखरता है और चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो लाने में मदद मिलती है।
झुर्रियों का झाइयों को करता है कंट्रोल
दूध में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। रातभर चेहरे पर दूध लगाकर सोने से उम्र के साथ होने वाली झुर्रियों और झाइयों से राहत मिलती है। साथ ही, यह पिगमेंटेशन को भी कम करने में मदद करता है।
मुंहासे और दाग-धब्बों से दिलाता है राहत
कच्चे दूध में मौजूद विटामिन ए, डी और बायोटिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना रात को चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर सोने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह पिंपल्स पैदा करने वाले कीटाणुओं को भी खत्म करने में मददगार होता है।
ऐसे करें सुबह चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल
सुबह-सुबह चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से धोकर अच्छे से सुखा लें। एक कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध लें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
एक कॉटन बॉल या रुई के फाहे को कच्चे दूध में डुबोएं और निचोड़ लें ताकि यह ज्यादा गीला न हो। अब इस कॉटन बॉल को धीरे-धीरे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
आप हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं। इसे अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट तक सूखने दें. जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो धोने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर भी लगा सकते हैं।
Raw milk will give a natural glow to your facial skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PMरामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Jul 18, 2026 | 08:51 PMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: 500 हाथियों जितनी भारी TBM की असेम्बलिंग कर समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम शुरू
Jul 18, 2026 | 08:36 PMएक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर…बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते
Jul 18, 2026 | 08:27 PMकाशी को पीएम मोदी की नई सौगात: छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले सफर में समय से पहले पहुंची ट्रेन
Jul 18, 2026 | 08:23 PMराम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं… नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत को उनके ही गढ़ में घेरा
Jul 18, 2026 | 08:13 PMहिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
Jul 18, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM














