मालाबार बिरयानी- यह बिरयानी खास तौर पर केरल के मालाबार क्षेत्र से आती है। इस बिरयानी को मसालों, नारियल और छोटे दाने वाले जीरकासाला चावल के इस्तेमाल से बनाया जाता है। इस बिरयानी में आमतौर पर चिकन, मटन या मछली को रखा जाता है। स्वाद से खाने के लिए आप रायता या अचार के साथ खा सकते है।