- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Creamy White Sauce Pasta At Home Restaurant Style Recipe
Pasta Recipe: घर पर तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, तुरंत नोट करें ये सीक्रेट रेसिपी
Pasta Recipe At Home: घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता एक बेहतरीन ऑप्शन है। सही सामग्री और आसान तरीके से आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट पास्ता तैयार कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

पास्ता बनाते हुए व्यक्ति (सौ. एआई)
White Sauce Pasta Recipe: बच्चों की छोटी भूख हो या दोस्तों के साथ वीकेंड पार्टी व्हाइट सॉस पास्ता हर किसी की पहली पसंद होता है। अक्सर घर पर बनाते समय वह बाजार जैसा क्रीमी नहीं बन पाता। लेकिन अब फिक्र छोड़िए हम लाए हैं आपके लिए वो गुप्त तरीके जिनसे आपका पास्ता बनेगा एकदम परफेक्ट।
गर्मियों की शाम हो या संडे का ब्रंच पास्ता एक ऐसा कंफर्ट फूड है जो मूड को तुरंत फ्रेश कर देता है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है इसकी सॉस को परफेक्ट बनाना। अक्सर सॉस या तो बहुत गाढ़ा हो जाता है या उसमें गांठें पड़ जाती हैं। आज हम आपको वो तरीका बताएंगे जिससे आप बिना किसी झंझट के बाजार जैसा पास्ता तैयार कर सकेंगे।
जरूरी सामग्री
- पास्ता: 2 कप
- मक्खन: 2 बड़े चम्मच
- मैदा: 1.5 बड़े चम्मच
- दूध: 2 कप (ठंडा)
- सब्जियां: शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, ब्रोकली (बारीक कटी हुई)
- मसाले: काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स और नमक स्वादानुसार।
- चीज: 1 स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ मोजरेला
पास्ता (सौ. एआई)
सम्बंधित ख़बरें
Eye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Career Warning: टैलेंट होने के बावजूद क्यों पीछे रह जाते हैं आप? एबिलिटी नहीं यह एक कमी छीन रही है आपका हक!
भूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
यह भी पढ़ें:- Career Warning: टैलेंट होने के बावजूद क्यों पीछे रह जाते हैं आप? एबिलिटी नहीं यह एक कमी छीन रही है आपका हक!
बनाने की विधि
- एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें 1 चम्मच नमक और थोड़ा सा तेल डालें। पास्ता को 80-90% तक ही उबालें। उबालने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें ताकि इसकी कुकिंग प्रोसेस रुक जाए।
- एक पैन में थोड़ा सा मक्खन या तेल गर्म करें और उसमें अपनी पसंद की सब्जियों को 2-3 मिनट तक तेज आंच पर भूनें। सब्जियां क्रिस्पी रहनी चाहिए उन्हें ज्यादा न गलाएं।
- एक कढ़ाई में धीमी आंच पर मक्खन गरम करें। इसमें मैदा डालें और लगातार चलाते हुए भूनें। ध्यान रहे मैदा जलना नहीं चाहिए बस कच्चापन निकल जाए।
- अब इसमें धीरे-धीरे ठंडा दूध डालें और व्हिस्कर से चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। जब सॉस गाढ़ा और मखमली हो जाए, तब इसमें नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो मिलाएं।
- अब तैयार सॉस में भुनी हुई सब्जियां और उबला हुआ पास्ता डालें। अगर आप इसे और ज्यादा चीजी बनाना चाहते हैं तो ऊपर से चीज डालें और 1 मिनट के लिए ढक दें।
आपका गरमा-गरम क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है इसे ऊपर से थोड़े और चिली फ्लेक्स छिड़क कर सर्व करें। अगर आपकी सॉस बहुत ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो उसमें थोड़ा सा पास्ता उबालने वाला पानी मिला दें। इससे सॉस में जबरदस्त चमक और सही कंसिस्टेंसी आती है।
Make creamy white sauce pasta at home restaurant style recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”
Apr 03, 2026 | 11:15 AMBaramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Apr 03, 2026 | 11:13 AMUAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
Apr 03, 2026 | 11:08 AMनवभारत विशेष: आखिर महाराष्ट्र सरकार को झुकना पड़ा, किसानों की कर्जमाफी उपकार या लूट की वापसी!
Apr 03, 2026 | 11:07 AMधुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Apr 03, 2026 | 11:03 AMMumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:53 AMचंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














