Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Aam Panna Powder Recipe: गर्मियों के मौसम में बाजार में आम के आते ही कई डिशेज बनने लगती है। ऐसी ही एक आम पन्ना प्री-मिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे एक बार बनाने के बाद कभी भी पी सकते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
आम पन्ना प्रीमिक्स (सौ. सोशल मीडिया)
Aam Panna recipe: गर्मियों में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता जाता है, शरीर में थकान और डिहाइड्रेशन होने लगता है। ऐसे में कुछ ठंडा पीने की इच्छा प्रबल हो जाती है, जैसे- नींबू पानी, शिकंजी, बेल शरबत, कोकम शरबत, छाछ, लस्सी व आम पन्ना। आम पन्ना को बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन एक बार इसका प्रीमिक्स तैयार कर लिया जाए, तो फिर इसे बनाना आसान हो जाता है।
भारतीय रसोई में आम पन्ना सदियों से मौजूद है, जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद है। यह देसी पेय कच्चे आम से बनने वाला पारंपरिक ड्रिंक है, इससे न केवल प्यास बुझती है, बल्कि यह लू से भी बचाता है।
आम पन्ना प्रीमिक्स बनाने की सामग्री
इस आम पन्ना प्रीमिक्स पाउडर को तैयार करने के लिए आपको चाहिए:
- कच्चे आम
- भुना जीरा पाउडर
- काला नमक
- पुदीना की पत्तियां
- कच्ची खांड
- चाट मसाला और
- सफेद नमक
अब जानते हैं इसे बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको जितने प्रीमिक्स तैयार करने हैं, उसके अनुसार, आम लेंगे। फिर उसे दो से तीन बार अच्छी तरह से पानी से धो लेंगे।
- इसके लिए आम के छिलके उतारना ऑप्शनल है। आप चाहें, तो छिलके उतार भी सकते हैं। इसके बाद इन आमों को जितना पतला हो सके, उतना पतला-पतला काट लेंगे। इसके लिए आप आलू चिप्स काटनी वाली स्लाइसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे काम आसान हो जाएगा।
- अब इन पतले-पतले आम के स्लाइस में सफेद नमक मिक्स करेंगे। इसके बाद इसे धूप में 2-3 घंटे के लिए सुखाएंगे। आम को तब तक सुखाएंगे जब तक वह करानी न हो जाए।
- ध्यान रखें कि आम को सीधी धूप से बचाएं, वरना आम के टुकड़े काले पड़ सकते हैं। इसके ऊपर आप कोई महीन सूती का कपड़ा डालकर ढक दें।
- इसके बाद पुदीना की पत्तियों को भी अच्छे से डंठल से अलग कर लेंगे। फिर इसे पानी से धोकर इसे भी धूप में सुखा लेंगे।
- अब सभी सूखे हुए आम को थोड़ा-थोड़ा करके मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लेंगे।
- अब सभी सुखी सामग्री (काला नमक, खांड, चाट मसाला व भुना जीरा पाउडर) को मिक्स करेंगे और आम के पाउडर के साथ मिला लेंगे। साथ ही पुदीना के पत्तों को भी पीसकर इसमें मिला दें। इससे बहुत अच्छी खुशबू और फ्लेवर ऐड होंगे।
ये भी पढ़ें- Benefits of Cashew: मुठ्ठी भर काजू आपकी स्किन, बालों और आंखों के लिए है फायदेमंद, डेली डाइट में करें शामिल
सम्बंधित ख़बरें
क्या शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देने से सचमुच उतर सकता है कर्ज? जानिए शास्त्रों में क्या बताया गया है
Healthy Eating Mistakes: जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना भी पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है वजन
Natural Eyebrow Growth: बार-बार थ्रेडिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो? आर्गन ऑयल से करें देखभाल
ठाणे में सड़क निर्माण पर घमासान, संजय केलकर ने VJTI ऑडिट और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की
तैयार है आपका आम पन्ना प्रीमिक्स पाउडर। अब इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दें। जब भी घर पर कोई मेहमान आए या आपको खुद भी कुछ रिफ्रेशिंग और ठंडा पीने का मन हो, तो एक गिलास में प्री मिक्स पाउडर, थोड़ी सी क्रश्ड आइस और पानी ऐड करें और इंजॉय करें।
