-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Odisha Traditional Superdrink Tanka Torani Benefits And Recipe
गर्मियों में हर समस्या का रामबाण इलाज है ओडिशा की यह पारंपरिक ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे!
- Written By: प्रीति शर्मा
Tanka Torani: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में ओडिशा की पारंपरिक ड्रिंक टंका तोरानी एक बेहतरीन देसी उपाय मानी जाती है। यह शरीर की गर्मी को शांत करता है।

टंका तोरानी (सौ. सोशल मीडिया)
Tanka Torani Benefits: भारत एक ऐसा देश है जहां खानपान के मामले में कई तरह की विविधता पाई जाती है। अगल-अलग राज्य और शहरों में कोई न कोई खास डिश जरूर पाई जाती है जो हर किसी के जुबान पर बसती है। उसी तरह ओडिशा की भी एक पारंपरिक ड्रिंक है जो न केवल प्यास बुझाने का काम करती है बल्कि भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पवित्र महाप्रसाद के रुप में भी दी जाती है।
गर्मियों का मौसम है और ऐसे में लोग ज्यादातर एनर्जी ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक को पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको ओडिशा की फेमस पारंपरिक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करेगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं टंका तोरानी की।
जगन्नाथ मंदिर से गहरा नाता
टंका तोरानी का महत्व धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत अधिक है। पुरी के सुप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में इसे महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को परोसा जाता है। माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ को अर्पित किए गए पके हुए चावलों का उपयोग करके इसे तैयार किया जाता है जो इसे केवल एक ड्रिंक नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव बना देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
कैसे बनाएं टंका तोरानी
टंका तोरानी को बनाने का तरीका जितनी सरल है उतनी ही वैज्ञानिक भी। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से एक दिन पुराने पके हुए चावलों का उपयोग किया जाता है।
- सबसे पहले चावल को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दिया जाता है जिससे इसमें प्राकृतिक रूप से फर्मेंटेशन की प्रक्रिया होती है।
- अगले दिन इन चावलों को हाथों से अच्छी तरह मसल लिया जाता है और इसमें ताजा गाढ़ा दही मिलाया जाता है।
- इसके स्वाद को लाजवाब बनाने के लिए इसमें कुचला हुआ आम-अदरक, ताजे करी पत्ते, हरी मिर्च, नींबू के टुकड़े, कटा हुआ हरा धनिया, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिलाया जाता है।
- इन सभी सामग्रियों का मिश्रण इसे एक साथ खट्टा, तीखा और बेहद रिफ्रेशिंग स्वाद देता है जो पहली ही घूंट में शरीर को ताजगी से भर देता है।
सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद
- आज के दौर में जब लोग अपनी गट हेल्थ को लेकर सजग हो रहे हैं टंका तोरानी एक बेहतरीन प्राकृतिक प्रोबायोटिक के रूप में उभरा है।
- फर्मेंटेशन की वजह से इसमें अच्छे बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
- गर्मी के मौसम में पसीने के जरिए शरीर से जरूरी लवण बाहर निकल जाते हैं। टंका तोरानी उन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तुरंत पूरा कर डिहाइड्रेशन से बचाता है।
- ओडिशा की चिलचिलाती धूप में लोग लू से बचाव के लिए इसी का सहारा लेते हैं। यह शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
बाजार में मिलने वाले प्रिजर्वेटिव्स और चीनी से भरे कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले टंका तोरानी एक प्राकृतिक विकल्प है। यह न केवल सस्ता है बल्कि इसे घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री से बनाया जा सकता है। ओडिशा के गांवों से लेकर अब शहरों के आधुनिक कैफे तक में इस पारंपरिक सुपरड्रिंक की मांग बढ़ रही है।
अगर आप इस गर्मी में कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो स्वाद में बेमिसाल हो और सेहत में लाजवाब तो टंका तोरानी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
Odisha traditional superdrink tanka torani benefits and recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
Aug 04, 2026 | 07:03 PMगांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
Aug 04, 2026 | 07:03 PMआसाराम की मेडिकल जमानत पर SC में सुनवाई; AIIMS रिपोर्ट के विरोधाभास पर उठाए सवाल, 6 अगस्त को अगली सुनवाई
Aug 04, 2026 | 06:56 PM‘महीने के 50 हजार कमाता हूं…’ 9वीं के छात्र की कमाई सुन दंग रह गए दरोगा जी, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Aug 04, 2026 | 06:48 PMनई कार छोड़ अब सेकेंड हैंड कारों की ओर बढ़ रहे लोग, 70 लाख बिक्री का अनुमान, कम बजट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
Aug 04, 2026 | 06:46 PM18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
Aug 04, 2026 | 06:45 PMनाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
Aug 04, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














