Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पनीर पराठा से लेकर मूंग दाल चीला तक, प्रोटीन से भरपूर ये देसी नाश्ते आपको दिन भर रखेंगे एनर्जेटिक

Breakfast Tips: दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बेहद जरूरी होता है। पनीर पराठा, मूंग दाल चीला जैसे फूड्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते है बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 08, 2026 | 07:34 AM

प्लेट में परोसे गए पनीर पराठा और मूंग दाल चीला (सौ. एआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

Protein Rich Breakfast: सुबह का नाश्ता हमारी सेहत को बनाए रखने का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। अगर नाश्ते में सही मात्रा में प्रोटीन शामिल किया जाए तो यह दिनभर हमें एनर्जेटिक रखने का काम करता है। साथ ही सेहत को भी कई सारे फायदे पहुंचाता है। प्रोटीन से भरपूर नाश्ता पूरे दिन फिट, एक्टिव और तरोताजा रखने में मदद करता है।

प्रोटीन की आवश्यकता

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार प्रोटीन हमारे शरीर की बुनियादी जरूरत है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ भूख को नियंत्रित करने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। सुबह-सुबह प्रोटीन का सेवन करने से दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है और दोपहर के समय बेवजह लगने वाली भूख पर भी लगाम लगती है जिससे आप अनावश्यक स्नैक्स खाने से बच जाते हैं।

प्रोटीन युक्त नाश्ते के फायदे

प्रोटीन खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है जिससे आप काम के दौरान थकान महसूस नहीं करते हैं। जो लोग जिम जाते हैं या शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं उनके लिए प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि और उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए सुबह प्रोटीन लेना बेहद प्रभावी साबित होता है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है।

सम्बंधित ख़बरें

जानें क्यों स्विमिंग है कैलोरी बर्न करने का सबसे तेज तरीका, इन 5 फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग!

शिमला मिर्च नहीं, ये है ‘सेहत की चाबी’! वजन घटाने से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानें इसके जादुई फायदे।

एनर्जी का पावरहाउस! थकान और कमजोरी को जड़ से मिटा देगा खसखस, गर्मियों में ऐसे करें इस्तेमाल

Kitchen Hacks: फ्रिज में आटा रखने से पहले लगा लें ये एक चीज, 24 घंटे तक रहेगा एकदम ताजा

नाश्ते की प्लेट में क्या करें शामिल

प्रोटीन युक्त नाश्ता तैयार करना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग समझते हैं। आप अपनी पसंद और समय के अनुसार कई स्वादिष्ट देसी विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकत हैं।

यह भी पढ़ें:- जानें क्यों स्विमिंग है कैलोरी बर्न करने का सबसे तेज तरीका, इन 5 फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग!

पनीर से बनी चीज

पनीर पराठा या पनीर भुर्जी प्रोटीन के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो आपको वजन बढ़ाने में भी मदद करेगा।

डेयरी और ड्राई फ्रूट्स

दही के साथ ताजे फल और मुट्ठी भर मूंगफली पोषण से भरपूर होता है। इसे खाने से आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है।

अनाज के साथ दूध

दूध के साथ ओट्स या दलिया एक सुपाच्य और प्रोटीन युक्त विकल्प है। अगर आपको पाचन संबंधित समस्या है तो इसे रोजाना खाया जा सकता है।

स्प्राउट्स और छाछ

अंकुरित अनाज के साथ एक गिलास ताजी छाछ पाचन और मांसपेशियों के लिए बेहतरीन है।

चीला

बेसन का चीला या मूंग दाल का चीला स्वाद और सेहत दोनों का संगम है। इस देसी नाश्ते को आप अपनी प्लेट में जरूर रखें।

अक्सर लोग समय की कमी के कारण नाश्ता स्किप कर देते हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित नाश्ता न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मन को भी सक्रिय और प्रसन्न रखता है। यदि आपके पास खाना बनाने का समय नहीं है तो भी स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए एक गिलास दूध या दही और कुछ मूंगफली का सेवन जरूर करें। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है।

Importance of protein in morning breakfast health tips and benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 07:34 AM

Topics:  

  • Breakfast meal
  • Food Tips
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.