- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Homemade Holi Namkeen Mixture Recipe In 10 Minutes
बाजार की मिलावटी नमकीन से करें तौबा! घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं चटपटा मिक्सचर, नोट करें रेसिपी
Homemade Namkeen Recipe: बाजार में मिलने वाली कई नमकीन में मिलावट और ज्यादा तेल-मसाले का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप घर पर ही मिनटों में ताजा और चटपटा मिक्चर तैयार कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

प्लेट में रखी नमकीन (सौ. फ्रीपिक)
Instant Mixture Recipe At Home: रंगों के त्योहार होली पर पकवानों का खास महत्व होता है। बाजार में मिलने वाली मिलावटी और पुराने तेल से बनी नमकीन सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं घर पर आसानी से बनने वाली टेस्टी और हाइजीनिक नमकीन की झटपट रेसिपी।
होली का त्योहार दस्तक दे चुका है और घरों में गुजिया-मठरी की तैयारियां जोरों पर हैं। अक्सर हम समय बचाने के चक्कर में बाजार से रेडीमेड नमकीन ले आते हैं लेकिन त्योहारों के सीजन में मिलावट का खतरा सबसे ज्यादा होता है। पुराने तेल और घटिया मसालों से बनी ये नमकीन आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।
ऐसे में आप घर पर ही झटपट मिनटों में नमकीन बना सकते हैं। जिसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। घर पर रखी चीजों से स्वादिष्ट नमकीन तैयार की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Cleaning Hacks: पंखे पर जम गई है जिद्दी और चिपचिपी धूल? बिना फर्श गंदा किए 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Holi Special Story: बेबी बंप छुपाकर हेमा मालिनी ने किया डांस, शूट के कुछ दिन बाद हुआ था ईशा देओल का जन्म
गर्मी आने से पहले अलमारी इन लाइटवेट फैब्रिक्स के लिए बनाएं जगह, स्टाइल के साथ मिलेगा कंफर्ट का कॉम्बो
Holi 2026: नाखूनों पर नहीं जमेगा होली का रंग, ये 4 आसान टिप्स हैं सबसे बेस्ट; जल्दी कर लें नोट
जरूरी सामग्री
- पतला पोहा (चिवड़ा) – 250 ग्राम
- मूंगफली के दाने – आधा कप
- भुनी हुई चने की दाल – 2 बड़े चम्मच
- कड़ी पत्ता – 10-12
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला और काला नमक – स्वादानुसार
- बारीक कटी हरी मिर्च और हींग – चुटकी भर
- तलने के लिए थोड़ा सा तेल
यह भी पढ़ें:- दिन में कितने कप चाय शरीर के लिए बन जाती है जहर! नींद से लेकर पाचन तक के लिए है खतरनाक
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें मूंगफली के दानों को सुनहरा होने तक तल लें और एक अलग बर्तन में निकाल लें।
- अब उसी तेल में कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर डालें ताकि नमकीन में अच्छा पीला रंग आए।
- अब कड़ाही में पोहा (चिवड़ा) डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक वह कुरकुरा (Crispy) न हो जाए। इसमें तेल कम लगता है इसलिए यह काफी हेल्दी भी है।
- अंत में इसमें तली हुई मूंगफली, भुनी चने की दाल, चाट मसाला और काला नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट कंटेनर में भरें। इससे यह कई हफ्तों तक कुरकुरी बनी रहेगी। इस होली बाजार की फिक्र छोड़िए और घर पर बनी इस मैजिक नमकीन के साथ अपनी पार्टी में चार चांद लगाइए।
Homemade holi namkeen mixture recipe in 10 minutes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘भारतीय क्रिकेट लगातार आगे…’, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी जीत पर देवजीत सैकिया का बड़ा बयान
Feb 28, 2026 | 09:28 PMCleaning Hacks: पंखे पर जम गई है जिद्दी और चिपचिपी धूल? बिना फर्श गंदा किए 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Feb 28, 2026 | 09:22 PMघातक रसायनों के परिवहन के लिए बनेगी एसओपी, हाईवे पर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद: सीएम
Feb 28, 2026 | 09:19 PMप्याज की गिरती कीमतों पर छगन भुजबल चिंतित, किसानों के असंतोष के बीच मुख्यमंत्री से तत्काल बैठक बुलाने की मांग
Feb 28, 2026 | 09:07 PMPAK vs SL: पाकिस्तान ने T20 World Cup में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर, श्रीलंका को दिया 213 रन का विशाल लक्ष्य
Feb 28, 2026 | 09:02 PMएक के बाद एक धमाके…इजरायली आर्मी ने जारी किए ईरान की बर्बादी के तीन VIDEO, मिडिल-ईस्ट में मचा हड़कंप
Feb 28, 2026 | 09:02 PMवृक्ष बचाने के लिए तपोवन में ‘चिपको’ आंदोलन, वृक्षों की कटाई और गंदी राजनीति के खिलाफ मुहिम
Feb 28, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM













