Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
Indian Healthy Breakfast: गर्मियों में बहुत से लोग मसालेदार और भारी नाश्ता करना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आइए जानते हैं, 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन के बारे में।
- Written By: रीता राय सागर
दही-चूड़ा: दही-चूड़ा बिहार का पारंपरिक नाश्ता है, जिसे गर्मियों में आम के साथ भी खाया जाता है। यह काफी फीलिंग होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही यह प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन फूड है।
ढोकला: ढोकला स्टीम में बनाया जाने वाला स्नैक है। इसलिए यह बिल्कुल भी हैवी फील नहीं कराता है। इस गुजराती डिश को पचाना बहुत आसान है।
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Hair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
Summer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
Papaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
स्प्राउटेड मूंग: चाट अगर आप कुछ अलग और एनर्जेटिक खाना चाहते हैं, तो आपके लिए स्प्राउट्स सलाद बेस्ट चॉइस है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे बनाने के लिए आप नींबू और सब्जियों के साथ स्प्राउट्स को मिलाकर खा सकते हैं।
पोहा: पोहा एक बहुत ही हल्का नाश्ता है। इसे कंप्लीट न्यूट्रीशियस बनाने के लिए इसमें थोड़ी सब्जी और मूंगफली के साथ बनाएं और परोसने से पहले नींबू का रस जरूर डालें।
इडली: दक्षिण भारत की इस लोकप्रिय डिश को पूरे भारत में पसंद किया जाता है। इसके साथ सांबर या कोकोनट चटनी इसे कंप्लीट फूड बनाती है। फरमेंटेड होने की वजह से यह गट के लिए बहुत अच्छा होता है।
मूंग दाल चिला: मूंग दाल बहुत ही लाइट और इजी टू डाइजेस्ट होता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। इसमें थोड़ी सब्जियां ऐड करके इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है।
