Kareena Kapoor Fitness: 44 की उम्र में भी फिट हैं करीना कपूर, स्लिम वेस्टलाइन के लिए करती हैं ये 4 योगासन

Kareena Kapoor Yogasan: शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने के लिए योग एक बेहतरीन ऑप्शन है। करीना कपूर शरीर को फिट रखने के लिए योगा को पसंद करती हैं। इन योगासनों से आप भी स्लिम और फिट नजर आ सकते हैं।
Fitness Regime Of Kareena Kapoor for slim waist and fit body after 40
करीना कपूर (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Fitness Regime Of Kareena Kapoor: अपनी साइज़ जीरो फिगर से सुर्खियां बटोरने वाली करीना कपूर इस उम्र में भी अपनी वेस्टलाइन से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वेटलॉस की जगह फिटनेस पर फोकस करने वाली बॉलीवुड हस्ती अपने रूटीन में योगा को शामिल करती हैं। इसकी मदद से वो 44 की उम्र में भी फिट और स्लिम नज़र आती है।

शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने के लिए योग एक बेहतरीन विकल्प है। करीना कपूर की योगा इंस्ट्रक्टर अनुष्का परवानी का कहना है कि वे अपने शरीर को समझती है और अपने शरीर के प्रति अवेयर रहती हैं। योग के अलावा उनकी फिटनेस रूटीन में कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी शामिल है। इससे शरीर को मजबूती मिलती है और चेहरे का ग्लो मेंटेन रहता है।

त्रिकोणासन (Triangle pose)

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में त्रिकोणासन मददगार है। इससे शरीर का लचीलापन बना रहता है और थकान कम होती है। इसका अभ्यास करने से कमर पर जमा होने वाले फैट्स को कम किया जा सकता है।

करीना कपूर (फोटो.सोशल मीडिया)
करीना कपूर (फोटो.सोशल मीडिया)

कैसे करें त्रिकोणासन

इस योगासन को करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। उसके बाद दोनों टांगो में दूरी बनाते हुए अपने दाएं पैर को बाहर की ओर निकालें। उसके बाद दाएं हाथ से पैर को पकड़ें और बांई बाजू को उपर की ओर लेकर जाएं। 30 सेकण्ड तक इसी मुद्रा में बने रहें और उसके बाद शरीर को ढ़ीला छोड़ दे। इससे बॉडी फ्लेक्सिबल होती है।

नौकासन (Boat pose)

पीठ में बढ़ने वाले दर्द और पेट पर जमा चर्बी को दूर करने के लिए नौकासन का अभ्यास बेस्ट है। इससे शरीर के पॉश्चर में भी सुधार आता है और पाचन संबधी समस्याएं दूर होती हैं। नियमित रूप से इसका अभ्यास शरीर को फायदा पहुंचाता है।

करीना कपूर (फोटो.सोशल मीडिया)
करीना कपूर (फोटो.सोशल मीडिया)

कैसे करें नौकासन

इस योगासन को करने के लिए मैट पर सीधे बैठ जाएं और कमर को एकदम सीधा कर लें। अब दोनों टांगों को जोड़ लें। घुटनों से टांगों को सीधा करके रखें और दोनों टांगों को एक साथ उपर की ओर उठाएं। साथ ही दोनों बाजूओं को भी सामने की ओर रखें। गहरी सांस लें और छोड़ें। 30 सेकण्ड से 1 मिनट तक इसी मुद्रा में बने रहें और उसके बाद टांगों को नीचे लेकर आएं।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

स्पाइनल ट्विस्ट के साथ किए जाने वाले इस योगासन से लोअर बैक की मसल्स रिलैक्स हो जाती है। साथ ही पेट पर जमा फैट्स को भी बर्न किया जा सकता है। इससे शरीर में बढ़ने वाली थकान को कम होती है और शरीर एक्टिव बना रहता है।

कैसे करें अर्ध मत्सयेन्द्रासन

इस योगासन को करने के लिए मैट पर सीधे बैठ जाएं। उसके बाद दाईं टांग को जमीन पर टिकाकर घुटने से मोड़ लें। उसके बाद बाईं टांग को घुटने से मोड़कर जमीन पर पैर को मजबूती से टिका लें। अब दाएं हाथ से बाएं पैर को पकड़ें। फिर बाएं हाथ को जमीन पर लगाकर रखें। इस दौरान गहरी सांस लें और छोड़ें। गर्दन को दाईं ओर घुमा लें।

करीना कपूर (फोटो.सोशल मीडिया)
करीना कपूर (फोटो.सोशल मीडिया)

भुजंगासन (Cobra pose)

शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद साबित होता है। इससे सांस पर नियंत्रण बना रहता है और अपर बॉडी को मज़बूती मिलती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से पीठ में बढ़ने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।

कैसे करें भुजंगासन

इस योगासन को करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को कंधों के नजदीक लाकर जमीन पर टिकाएं। उसके बाद अपर बॉडी को उपर की ओर उठाएं और गर्दन को पीछे की ओर लेकर जाएं। इस दौरान सांस पर नियंत्रण बनाए रखें। इसे अपनी क्षमता के अनुसार करें और उसके बाद शरीर को ढीला छोड़ दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com