Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान

Workout While Fasting: क्या व्रत के दौरान जिम सुरक्षित है? कई लोगों को इस मामले में कंफ्यूजन होता है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स। इन टिप्स से रख सकते हैं उपवास में भी फिटनेस का ध्यान।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 04, 2026 | 02:14 PM

जिम (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Fasting Workout Tips: सावन के साथ ही व्रत-त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। कई त्योहार ऐसे होते हैं, जिनमें पूरे दिन का उपवास होता है। जन्माष्टमी, नवरात्रि, एकादशी और अन्य धार्मिक व्रतों के दौरान कई लोग अपनी फिटनेस रूटीन को लेकर असमंजस में रहते हैं। सवाल यह होता है कि क्या उपवास के दौरान जिम जाना सुरक्षित है या नहीं?

इस संबंध में एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्रत के समय शरीर की ऊर्जा सामान्य दिनों से अलग होती है। इसलिए इस दौरान एक्सरसाइज पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसकी इंटेंसिटी और समय में बदलाव करना अधिक जरूरी है।

क्या व्रत के दौरान जिम कर सकते हैं?

हां, यदि आप पूरी तरह स्वस्थ हैं और लंबे समय से नियमित वर्कआउट करते हैं, तो व्रत के दौरान भी हल्की या मध्यम तीव्रता वाली एक्सरसाइज की जा सकती है। हालांकि, यदि कमजोरी, चक्कर, लो ब्लड प्रेशर या किसी बीमारी की समस्या है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

सम्बंधित ख़बरें

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब

Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर

Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा

Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट

व्रत में कैसी एक्सरसाइज करें?

विशेषज्ञों के अनुसार, उपवास के दौरान शरीर पर अधिक दबाव डालने वाली एक्सरसाइज से बचना चाहिए। इसके बदले आप इन एक्टिविटी को कर सकते हैं-

  • तेज वॉक या हल्की वॉक
  • योग और प्राणायाम
  • स्ट्रेचिंग
  • मोबिलिटी एक्सरसाइज
  • हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (कम वेट और कम सेट)

किन वर्कआउट से बचें?

  • बहुत भारी वेट लिफ्टिंग
  • हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT)
  • लंबी अवधि की कार्डियो
  • अत्यधिक पसीना निकलने वाली एक्सरसाइज
  • फेलियर तक ट्रेनिंग

जिम जाने का सही समय क्या है?

यदि आप उपवास के दौरान फलाहारी या व्रत वाले भोजन कर रहे हैं, तो आप भोजन करने के 1-2 घंटे बाद वर्कआउट कर सकते हैं, लेकिन यदि शाम को व्रत खोलते हैं, तो भोजन के बाद हल्का वर्कआउट बेहतर विकल्प हो सकता है। वर्कआउट के पहले केले या कोई फ्रूट ले सकते हैं और पोस्ट वर्कआउट के तौर पर दूध, ड्राईफ्रूट्स या शकरकंद खा सकते हैं।

व्रत के दौरान डाइट का रखें ध्यान

अगर आपका व्रत अनुमति देता है, तो नारियल पानी, दूध, दही, मखाना, मूंगफली, बादाम या अखरोट, फल, साबूदाना और सिंघाड़े के आटे से बना भोजन खा सकते हैं। इनसे शरीर को ऊर्जा मिलती है और मसल्स को भी जरूरी पोषण मिलता है।

पर्याप्त पानी पीना है जरूरी

व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन जल्दी हो सकता है। यदि आपने फलाहारी व्रत रखा है, तो पूरे दिन किसी न किसी तरीके से पानी पीते रहें, जैसे- दूध, मीठा छाछ, जूस, पानी व नारियल पानी आदि पीते रहें।

इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

यदि वर्कआउट के दौरान आपको चक्कर, अत्यधिक कमजोरी महसूस होना, धुंधला दिखाई देना, सीने में दर्द होना और सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत एक्सरसाइज बंद करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब

फिटनेस और आस्था में बनाएं संतुलन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि धार्मिक उपवास का उद्देश्य केवल भोजन का त्याग नहीं, बल्कि शरीर और मन का संतुलन भी है। ऐसे में व्रत के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार हल्का व्यायाम, पर्याप्त आराम, संतुलित फलाहार और सही हाइड्रेशन अपनाकर आप अपनी फिटनेस और आस्था, दोनों का एक साथ ध्यान रख सकते हैं।

Fasting workout tips gym during hindu vrat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 02:14 PM

Topics:  

  • festival season
  • Fitness Tips
  • Gym
  • Lifestyle News
  • Vrat Tyohar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.