Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब

Raksha Bandhan Ads: रक्षाबंधन पर कई भारतीय ब्रांड्स के इमोशनल विज्ञापन भाई-बहन के रिश्ते की नई परिभाषा पेश करते हैं। ये ऐड प्यार, बराबरी, अपनापन और सामाजिक बदलाव का खूबसूरत संदेश देते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 04, 2026 | 01:16 PM

रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Raksha Bandhan Emotional Ads: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और सुरक्षा का प्रतीक होता है, न कि राखी बांधने और गिफ्ट्स देने का त्योहार है। हर साल इस खास मौके पर कई भारतीय ब्रांड ऐसे विज्ञापन लेकर आते हैं, जो न केवल अपने प्रोडक्ट के बारे में पबल्कि को बताते हैं, बल्कि रिश्तों की अहमियत, खूबसूरती और सामाजिक संदेश भी देते हैं।

इन विज्ञापनों ने लोगों की आंखें तक नम की है और यह भी बताया कि रक्षाबंधन का मतलब सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भावनाओं का बंधन है। इनमें शामिल है-

  • कैडबरी

कैडबरी का एक बेहद चर्चित रक्षाबंधन कैंपेन था, जिसमें भाई अपने आर्टिफिशियल हाथ पर बहन से राखी बंधवाता है। इस विज्ञापन का संदेश था कि हर भाई अपनी बहन के प्यार और स्पर्श का हकदार है। यह अभियान लाखों लोगों के दिल को छू गया और इनक्लूसिविटी का मजबूत संदेश दे गया।

सम्बंधित ख़बरें

Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर

Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा

Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें

रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)

  • अमेज़न इंडिया

अमेजन इंडिया के विज्ञापन में बहन अपने भाई के लिए खीर बनाती है, लेकिन गलती से उसमें चीनी की जगह नमक डाल देती है। भाई बहन का दिल न टूटे, इसलिए बिना कुछ कहे पूरी खीर खा लेता है। जब बहन को अपनी गलती का एहसास होता है, तो दोनों भावुक होकर गले लग जाते हैं। यह विज्ञापन बताता है कि रिश्तों में सबसे बड़ी चीज प्रेम और अपनापन है।

रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)

  • तनिष्क

ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने अपने ऐड के जरे रिश्तों की परिभाषा ही बदल दी। तनिष्क ने रक्षाबंधन को एक नया नजरिया दिया। विज्ञापन में दो महिलाओं के रिश्ते को दिखाया गया, जो देवरानी-जेठानी या ननद-भाभी नहीं, बल्कि एक-दूसरे को सगी बहनों जैसा मानती हैं। यह संदेश देता है कि रक्षाबंधन केवल जन्म से जुड़े रिश्तों तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस रिश्ते का उत्सव है जिसमें अपनापन, सम्मान और भरोसा हो।

रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)

  • स्मीटेन लग्जरी चॉकलेट

इस ब्रांड ने राखी के अवसर पर एक ऐड दिखाई, जिसमें रिश्तों को अलग नजरिया से दिखाया गया। बहन राखी बांधते हुए अपने भाई को इसलिए थैंक्यू बोलती है कि उसने उसे अपने जैसा, अपने बराबर का ही समझा। यह समाज में समय के साथ आए बदलाव को दर्शाता है, जिसे सेलिब्रेट किया जाता है।

रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा

बदल रही है रक्षाबंधन की सोच

आज के समय में रक्षाबंधन का अर्थ केवल भाई ही बहन की रक्षा करेगा तक सीमित नहीं रह गया है। अब यह त्योहार एक-दूसरे के सम्मान, सहयोग, बराबरी और इमोशनल साथ का प्रतीक बनता जा रहा है। यही वजह है कि कई विज्ञापन सामाजिक बदलाव और रिश्तों की नई परिभाषा बना रहे हैं।

Best raksha bandhan emotional ads india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 01:16 PM

Topics:  

  • festival season
  • Festival Special
  • Lifestyle News
  • Raksha Bandhan
  • Today's Special News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.