Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
Breastfeeding Diet Tips: स्तनपान कराने वाली मांओं को अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। आज जानेंगे नई मांओं को किन फूड्स को अवॉइड करना चाहिए, ताकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहें।
- Written By: रीता राय सागर
ब्रेस्टफीडिंग डाइट (फोटो.सोशल मीडिया)
Breastfeeding Diet Advice: बच्चे के जन्म के बाद एक महिला का समस्त जीवन बदल जाता है, ऐसे में शिशु के जन्म के बाद मां का खानपान भी बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। मां जो भी खाती है, उसके कुछ पोषक तत्व ब्रेस्ट मिल्क के जरिए बच्चे तक पहुंचते हैं।
इसी कारण से स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। हालांकि अधिकांश खाद्य पदार्थ सुरक्षित होते हैं, लेकिन कुछ चीजें नवजात शिशु में गैस, चिड़चिड़ापन, नींद की समस्या या एलर्जी का कारण बन सकती हैं।
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान किन चीजों के सेवन से बचें?
-
बहुत ज्यादा कैफीन
कॉफी, एनर्जी ड्रिंक और ज्यादा चाय में मौजूद कैफीन दूध के जरिए बच्चे तक पहुंच सकती है। इससे बच्चा चिड़चिड़ा हो सकता है या उसे नींद आने में परेशानी हो सकती है। यदि बच्चे की नींद पूरी नहीं होगी, तो इसका असर मां के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
Daily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
-
शराब
विशेषज्ञ स्तनपान के दौरान शराब से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह ब्रेस्ट मिल्क में पहुंच सकती है और बच्चे के विकास पर असर डाल सकती है।
-
प्रोसेस्ड और जंक फूड
चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, फास्ट फूड और मीठे ड्रिंक्स में पोषण कम और कैलोरी ज्यादा होती है। इन्हें सीमित मात्रा में लेना बेहतर है।
-
बहुत मसालेदार भोजन
हर बच्चे पर इसका असर नहीं होता, लेकिन कुछ शिशुओं में बहुत मसालेदार भोजन के बाद गैस या बेचैनी देखी जा सकती है या फिर बच्चों में लूज मोशन की भी समस्या हो सकती है। इसलिए मिर्च मसाले, लहसुन, प्याज आदि का बहुत ज्यादा सेवन न करें।
-
हर्बल सप्लीमेंट्स
सभी हर्बल उत्पाद स्तनपान के दौरान सुरक्षित नहीं माने जाते। किसी भी सप्लीमेंट का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें। कई ऐसे हर्बल सप्लीमेंट्स होते हैं, जो बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
-
धूम्रपान और तंबाकू
निकोटीन और अन्य हानिकारक तत्व ब्रेस्ट मिल्क में पहुंच सकते हैं। इससे बच्चे की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। महिलाओं को शराब और धूम्रपान के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके कारण स्तनपान की अवधि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है, जो आपके बच्चे के विकास को हानि पहुंचा सकती है।
-
खट्टे फलों के सेवन से बचें
स्तनपान के दौरान महिलाओं को संतरे, नींबू और आंवला जैसे खट्टे फलों का सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये बच्चे के पेट में जलन पैदा कर सकते हैं। जिसके कारण बच्चे को दस्त और डायपर रैशेज हो सकते हैं। हालांकि उन्हें आहार से पूरी तरह से खत्म करने की जरूरत नहीं है। बस इनका सेवन करते समय इस बात पर ध्यान दें कि बच्चे के व्यवहार में कोई बदलाव हो रहा है या नहीं, अगर कोई बदलाव महसूस करते हैं तो इनका सेवन कभी-कभी ही करें।
स्तनपान कराने वाली मां क्या खाएं?
- हरी सब्जियां
- मौसमी फल
- दालें
- साबुत अनाज
- दूध और दही
- पर्याप्त पानी
- नट्स और सीड्स
