Natural Eyebrow Growth: बार-बार थ्रेडिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो? आर्गन ऑयल से करें देखभाल
Thick Eyebrows Naturally: पतली आइब्रो को घना बनाने में आर्गन ऑयल मददगार है, लेकिन घने आईब्रो के लिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएं, आइए जानते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
आईब्रो केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
Argan Oil For Eyebrow Growth: सुंदर दिखने के लिए महिला और पुरुष दोनों ही कई तरह के स्किन ट्रीटमेंट्स लेते हैं। बालों और स्किन को खूबसूरत दिखाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय भी अपनाते हैं। खूबसूरत चेहरे के लिए घनी आईब्रो भी उतनी ही जरूरी है।
कई लोग आईब्रो को थीक दिखाने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करते हैं, ताकि ब्रो मोटी, घनी और चेहरा सुंदर दिख सके। घनी और सही शेप वाली आइब्रो चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। हालांकि, बार-बार थ्रेडिंग, मेकअप, हार्श केमिकल्स और पोषण की कमी के कारण आइब्रो के बाल पतले होने लगते हैं। ऐसे में आर्गन ऑयल का इस्तेमाल आइब्रो को मोटा करने के लिए काफी इफेक्टिव माना जाता है।
आर्गन ऑयल का इस्तेमाल
आर्गन ऑयल को लिक्विड गोल्ड के रूप में भी जाना जाता है। इसमें विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आइब्रो के बालों को मजबूत, घना और हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसलिए आप कई तरह से आर्गन ऑयल का इस्तेमाल अपनी आइब्रो को मोटा करने के लिए कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में सड़क निर्माण पर घमासान, संजय केलकर ने VJTI ऑडिट और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Infertility Problem: भारत में 23% पुरुष हैं बांझपन की समस्या से परेशान, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
नवजात शिशुओं और माताओं को मिलेगा लाभ, बेबी केयर किट योजना के लिए 49 करोड़ की मंजूरी
Everyday Yoga: समय की कमी है तो रोज सिर्फ 15 मिनट में करें ये 5 योगासन, पूरी बॉडी रहेगी फिट और हेल्दी
1.आर्गन ऑयल से आइब्रो की मालिश
आइब्रो को मोटा करने के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका आर्गन ऑयल का सीधा इस्तेमाल करना है। सबसे पहले चेहरे और आइब्रो को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद 2 से 3 बूंद साफ और कोल्ड-प्रेस्ड आर्गन ऑयल लेकर उंगली या साफ रूई से आई ब्रो पर लगाएं। हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। आप आर्गन ऑयल से अपनी आई ब्रो को रोजाना रात को सोने से पहले मसाज करें। आर्गन ऑयल से आइब्रो मसाज करने से उनकी जड़ों तक पोषण पहुंचाता है और नए बाल उगाने में मदद मिलती है।
2.आर्गन ऑयल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण
अगर आपकी आइब्रो बहुत ज्यादा पतली हैं, तो आर्गन ऑयल और कैस्टर ऑयल को मिलाकर अपनी भौहों पर मालिश करें। 1 चम्मच आर्गन ऑयल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद रात को सोने से पहले इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाएं और सुबह अपनी आइब्रो को गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में 4 से 5 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। कैस्टर ऑयल आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाता है और उन्हें जल्दी घना बनाता है।
3.आर्गन ऑयल और एलोवेरा जेल
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है ,तो आर्गन ऑयल और एलोवेरा जेल का मिश्रण आपके लिए बेस्च होगा। 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में 4 से 5 बूंद आर्गन ऑयल मिलाएं। रात में आइब्रो पर हल्के हाथों से लगाकर 20 से 30 मिनट बाद धो लें। आप हफ्ते में 3 से 4 बार लगा सकते हैं। यह मिश्रण आइब्रो को मॉइस्चराइजर करता है, जलन कम करता है और बालों को टूटने से बचाता है।
