Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवजात शिशुओं और माताओं को मिलेगा लाभ, बेबी केयर किट योजना के लिए 49 करोड़ की मंजूरी

Baby Care Kit Scheme: महाराष्ट्र सरकार ने मातृ एवं शिशु कल्याण को मजबूत करने के लिए ‘बेबी केयर किट’ योजना हेतु 49 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे नवजात शिशुओं के लिए सामग्री पहुंचाई जा सकेगी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 18, 2026 | 01:51 PM

महाराष्ट्र बेबी केयर किट स्कीम (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Baby Care Kit Scheme News: मातृ व शिशु कल्याण को बल देने की दिशा में राज्य सरकार ने ‘बेबी केयर किट’ योजना के लिए 49 करोड़ रुपए के फंड जारी किए हैं। इस निधि से दूसरी प्रसूति के दौरान जन्मे नवजात शिशुओं को देखभाल आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने वाली किटों के भुगतान का मार्ग प्रशस्त होगा।

महिला व बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य नवजातों के स्वास्थ्य और देखभाल को बेहतर बनाना है जिससे जरूरतमंद परिवारों को सीधे लाभमिल सकेगा, महिला व बाल विकास विभाग के तहत संचालित इस योजना का उद्देश्य नवजात शिशुओं और माताओं को प्रारंभिक देखभाल के लिए आवश्यक का सामग्री उपलब्ध कराना है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजटीय प्रावधानों में से 49 करोड़ रुपए आयुक्त, एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना को वितरित व व्यय करने की मंजूरी दी गई है। यह राशि सामाजिक सुरक्षा व कल्याण विभाग के बाल कल्याण मद के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है। वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए कुल 120 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी बांध पर जल्द बनेगा अप्रोच चैनल, 9 जलकुंभों से 8 दिनों में शुरू होगी जलापूर्ति

भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव आज, 457 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत

‘कांग्रेस मुक्त’ भूल जाइए, अब देश में शुरू हुआ ‘विपक्ष मुक्त भारत’ अभियान! क्षेत्रीय दलों में मची महा-बगावत

नागपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर खुलासा, प्रीपेड नहीं पोस्टपेड मीटर लगाए जा रहे; पुराने मीटर बदलना अनिवार्य

हजारों परिवारों को मिलता है लाभ

राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया है कि निधि के उपयोग में वित्त विभाग और नियोजन विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों, नियमों और वित्तीय प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। आयुक्त, एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना को भी निधि व्यय करते समय निर्धारित जांच सूची और प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आंदोलनों से जुड़े 44 मुकदमे वापस लेने की सिफारिश

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधारने पर जोर

विशेषज्ञों का मानना है कि जन्म के बाद के शुरुआती दिनों में उचित देखभाल और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ‘बेबी केयर किट’ योजना इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार होगा और जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

Maharashtra baby care kit scheme rs49 crore fund released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 01:51 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.