Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
Hairfall Due To PMOS: पीएमओएस महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है, जिसमें हेयर फॉल बहुत तेजी से होता है। ऐसे में चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि क्या झड़ने वाले बाल वापस आ सकते हैं?
- Written By: रीता राय सागर
हेयरफॉल और पीएमओएस (फोटो.सोशल मीडिया)
Hairfall Due To Hormonal Change: आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं में पीएमओएस की समस्या बढ़ रही है। पीएमओएस की वजह से न केवल पीरियड साइकिल और फर्टिलिटी पर ही बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि स्किन और बालों पर भी बहुत ज़्यादा असर होता है।
जहां एक तरफ स्किन पर ऐक्ने की समस्या आने लगती है, शरीर पर एक्स्ट्रा बाल आने लगते हैं वहीं दूसरी तरफ बाल झड़ने लगते हैं। अगर पीएमओएस में आपका भी हेयर फॉल तेजी से हुआ है तो आइए जानते हैं आखिर पीएमओएस में बाल क्यों झड़ते हैं और क्या ये वापस आ सकते हैं?
पीएमओएस में बाल झड़ने के कारण
पीएमओएस में महिलाओं के शरीर में पुरुषों में पाया जाने वाला एंड्रोजन नामक हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। शरीर में एंड्रोजन ज़्यादा होने पर हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। कई महिलाओं में सिर के ऊपरी हिस्से के बाल पतले होने लगते हैं, जबकि कुछ मामलों में बालों की डेंसिटी भी कम हो जाती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि झड़े हुए बाल हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Newspaper Food Packaging: अखबार की स्याही बना सकती है बीमार, खाने की पैकिंग को लेकर FSSAI का अलर्ट
Peanut Butter Benefit: क्या आप भी खाते हैं पीनट बटर? जानिए इसके फायदे और नुकसान
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
हॉर्मोन को बैलेंस कर सुधारा जा सकता है हेयर हेल्थ
अगर समय रहते हार्मोनल इम्बैलेंस को ठीक किया जाए, लाइफस्टाइल को हेल्दी और एक्टिव बनाया जाए, तो हेयर फॉल को रोका जा सकता है। हॉर्मोन बैलेंस होने पर पीसीओडी अपने आप कंट्रोल होता है। बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। लगातार तनाव हार्मोनल असंतुलन को और बढ़ा सकता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या गंभीर हो सकती है इसलिए स्ट्रेस से दूर रहें।
ये भी पढ़ें- Periods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा
हेल्दी हेयर के लिए डाइट में सुधार जरूरी
पीएमओएस की वजह से बालों को झड़ने से रोकने के लिए डॉक्टर हार्मोन बैलेंस करने वाली दवाइयां प्रीस्क्राइब करते हैं, जो कुछ समय के लिए होते हैं। इसके अलावा प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन डी और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार भी लेने की सलाह दी जाती है, जो बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है।
हेल्दी हेयर और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए अपने आहार में बादाम, अखरोट, अंडे, पालक, अलसी के बीज, कद्दू के बीज, नट्स व पत्तेदार सब्जियों को भी जरूर ऐड करें।
