

Jamun Ki Guthli Se Hair Dye: बालों को कलर करना आजकल ट्रेंड बन गया है। कई लोग इसे फैशन के लिए कराते हैं, तो कई लोग ग्रे या सफेद बालों को छुपाने के लिए करते हैं। इस के लिए लड़कियां पार्लर जाकर बालों को अलग-अलग तरह के कलर कराना पसंद करती हैं, लेकिन आप चाहें तो नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके बालों को कलर कर सकती हैं।
इसके लिए जामुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। जामुन न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि जामुन डायबिटीज व कैंसर में भी रामबाण की तरह काम करता है। जामुन फल की तरह भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और जामुन के बीज भी कई तरह की बीमारियों में काम आते हैं। नेचुरल डाई बनाने के लिए जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे लगाने से आपके बाल कलर भी हो जाएंगे और केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं होगा। इसे अप्लाई करना काफी आसान होता है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। जामुन के बीज से बने कलर को स्टोर कर के न रखें। ऐसा करने से बालों में अच्छा कलर नहीं आएगा और साथ ही इसमें फफूंद लगने का भी डर है।