Everyday Yoga: समय की कमी है तो रोज सिर्फ 15 मिनट में करें ये 5 योगासन, पूरी बॉडी रहेगी फिट और हेल्दी
Daily Yoga Routine: रोज सुबह योग करना सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर आप नियमित रूप से योगाभ्यास करेंगे तो हमेशा फिट और हेल्दी रहेंगे। रोजाना 15 मिनट अपने आप को देने से शरीर में कई बदलाव आते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
Full Body Yoga: लोग फिट बॉडी, हेल्दी माइंड और एनर्जेटिक लाइफ चाहते हैं। जिम की महंगी मेंबरशिप, डाइटिंग और जल्दी रिजल्ट के लालच में लोग अक्सर कुछ हफ्तों में ही हार मान लेते हैं, लेकिन रोजाना 15 मिनट का योगा आपके जीवन में कई सकारात्मक और प्रभावी बदलाव लाएंगे।
योग केवल वजन घटाने का जरिया नहीं, यह शरीर को भीतर से मजबूत बनाने की प्रक्रिया है। योगा का असर धीमा होता है, लेकिन टिकाऊ होता है। इन 5 योगासनों को करने से फुल बॉडी वर्कआउट हो जाता है। इस तरीके से दो से तीन महीनों में शरीर की बनावट, लचीलापन, पाचन और मानसिक स्थिरता सब बदलने लगता है।
इन आसनों का रोजाना करें अभ्यास
-
सूर्यनमस्कार
फुल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सूर्य नमस्कार सबसे असरदार योग क्रिया है। सूर्य नमस्कार 12 आसनों का सेट होता है, जिसमें शरीर के सभी पार्ट के लिए एक क्रिया होती है। यह वजन घटाने, मसल टोनिंग और मेटाबॉलिज्म तेज करने में सबसे प्रभावी है। रोज 10- 12 राउंड से शुरुआत करें। इससे फैट बर्न होता है, पूरे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है और हार्मोन बैलेंस में सुधार होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day: ‘पापा कभी नहीं रोते’… लेकिन क्या सच में? जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे भारतीय पुरुषों का दर्द
नीट पुनर्परीक्षा: नागपुर में Z+ सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, 21 जून को हाई अलर्ट
Rani Laxmi Bai: सिर्फ 29 साल की उम्र में इतिहास रच गई थीं रानी लक्ष्मीबाई, जानें उनकी बहादुरी के अनसुने किस्से
नागपुर में 500+ आवासीय इमारतों का व्यावसायिक इस्तेमाल, आग की घटनाओं ने खोली पोल
ताड़ासन (फोटो.सोशल मीडिया)
-
ताड़ासन
रोजाना सुबह ताड़ासन के प्रैक्टिस से फुल बॉडी स्ट्रेचिंग होती है। स्वस्थ रहने के लिए आप रोज सुबह ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए आप पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथ ऊपर उठाएं और उंगलियों को इंटरलॉक करें। पैरों की एड़ी को जमीन से उठाएं और कमर को स्ट्रेच करें। शरीर को ऊपर की तरफ खींचें। इस स्थिति में शरीर का संतुलन बनाकर रखें। किसी एक प्वाइंट पर फोकस करें। इस अवस्था में अपने सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। थोड़ी देर बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस प्रक्रिया को 5-6 बार दोहरा सकते हैं।
भुजंगासन (फोटो.सोशल मीडिया)
-
भुजंगासन
आज की लाइफस्टाइल में पेट की चर्बी सबसे बड़ी समस्या है। भुजंगासन रीढ़ को मजबूत करता है और पेट की मांसपेशियों पर सीधा असर डालता है। ये आसन पेट और कमर की चर्बी घटाने में सबसे फायदेमंद माना जाता है। इससे पीठ के दर्द में राहत मिलता है और पाचन में सुधार होता है।
मलासन (फोटो.सोशल मीडिया)
-
मलासन
अगर आप रोज सुबह मलासन का अभ्यास करेंगे, तो हमेशा फिट और हेल्दी रहेंगे। इस आसन को करने से कई रोग दूर होते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले स्क्वाट की स्थिति में बैठ जाएं। अब पैरों को कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोलें। अब हाथों को नमस्कार की मुद्रा में लाएं। कोहनी को जांघ पर छुएं। इस स्थिति में सांस लें और छोड़ें। मलासन करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। इस आसन से पेल्विक मसल्स मजबूत होती है और हमारा रीप्रोडक्टिव सिस्टम बेहतर फंक्शन करता है।
सर्वांगसन(फोटो.सोशल मीडिया)
-
सर्वांगसन
यह आसन हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट हेल्थ, बालों की समस्या, चेहरे में चमक समेत कई समस्याओं में असरदार है। इस एक आसन से कई सारे बदलाव आते हैं। इसे करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और गहरी सांस लें। हाथों पर जोर देते हुए धीरे-धीरे अपने पैरों को 90 डिग्री में उठाएं और फिर बैलेंस बनाते हुए पैरों को पीछे करते जाएं। हमें अपने पूरे पैर, पीठ और पेट का भार अपने कंधों पर देना है। दोनों पैरों को सीध में रखें। अगर आप पहली बार कर रहें हैं, तो किसी की मदद लेना उचित होगा।
इस आसन से वापस आने में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे सिर व चेहरे की ओऱ ब्लड फ्लों बढ़ता है, जिससे चेहरे की चमक बढ़ जाती है।
