गधी के दूध का साबुन बना लग्ज़री ब्यूटी प्रोडक्ट, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्किन के लिए फायदेमंद

Donkey Milk Soap Benefits: दुबई में गधी के दूध की मांग सबसे ज्यादा है क्योंकि इस दूध से साबुन बनाया जा रहा है। इसके अलावा यह साबुन यूएई, जॉर्डन, मिस्र और अन्य खाड़ी देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।
गधी का दूध का साबुन कितना फायदेमंद
गधी का दूध का साबुन (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Donkey Milk Soap Benefits: आज देशभर में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस यानि नेशनल मिल्क डे मनाया जा रहा है। यह दिन श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन को समर्पित है जिन्होंने दुग्ध क्रांति लाई और विकास में बढ़ावा दिया है। वैसे तो गाय, बकरी और भैंस का दूध ज्यादातर लोग सेवन करते है लेकिन क्या आपने कभी गधी का दूध का सेवन किया है। गधी का दूध, सामान्य दूध के मुकाबले ज्यादा महंगा होता है।

दुबई में गधी के दूध की मांग सबसे ज्यादा है क्योंकि इस दूध से साबुन बनाया जा रहा है। इसके अलावा यह साबुन यूएई, जॉर्डन, मिस्र और अन्य खाड़ी देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। गधी के दूध से बना यह साबुन स्किनकेयर के लिए ज्यादा फायदेमंद माना गया है।

कौन सी कंपनी बनाती है ये साबुन

गधी का दूध जॉर्डन के मदाबा फार्म में स्थित ‘अतान डंकी मिल्क सोप कंपनी’ द्वारा बनाया जाता है। इस कंपनी में 12 गधी हैं, जिनसे दूध लिया जाता है. कंपनी का छोटा वर्कशॉप अम्मान शहर में है। इस कारोबार की शुरुआत मालिक इमाद अतियात (32) और उनकी मां सलमा अल जुबी (60) ने मिलकर की है। कंपनी का नाम भी गधी के नाम पर रखा गया है। अतान शब्द अरबी में मादा गधी के लिए इस्तेमाल होता है। इस साबुन को कंपनी के कारखाने में पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री की मदद से बनाया जा रहा है। इसके लिए हर गधी को दिन में तीन बार दुहा जाता है, एक गधी से लगभग एक लीटर दूध मिलता है। आधा दूध उसके बच्चे के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके आगे प्रक्रिया में दूध को फ्रीज करके वर्कशॉप में ले जाया जाता है, जहां साबुन बनाया जाता है. यह साबुन पूरी तरह बिना केमिकल वाला है और अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है।

जानिए गधी के दूध वाली साबुन के फायदे

अगर आप गधी के दूध वाली साबुन का इस्तेमाल करते है तो इसके फायदे त्वचा को मिलते है। यह साबुन त्वचा से जुड़ी समस्याओं पिंपल्स, मुहांसों और झुर्रियां को कम करने का काम करता है। बताते चलें, गधी का दूध प्रोटीन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह त्वचा को नमीयुक्त रखने और धूप से होने वाले नुकसान और समय से पहले बुढ़ापे से लड़ने में मदद करता है। स्किन की समस्या एक्जिमा में भी राहत दिलाने का काम यह साबुन करता है।

यह साबुन स्किन के लिए तो फायदेमंद होता है लेकिन इस साबुन की कीमत 25 से 99 दीनार (600 से 2,500 रुपये) के बीच होती है। एक लीटर दूध से लगभग 30 साबुन बनते हैं. दूध में जैतून का तेल, बादाम का तेल, नारियल तेल और शीया बटर मिलाया जाता है। इस साबुन को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com