-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Donkeys Milk Costs Rs 12 Thousand A Liter Milk Sellers Camp In Risod
Akola News: गधी का दूध 12 हजार रुपए लीटर, दूध विक्रेताओं का रिसोड में डेरा
- Written By: नवभारत डेस्क

रिसोड (त.सं). शहर में इन दिनों नांदेड़ से आया हुआ पांच परिवारों का जत्था अपनी गधियों को लेकर डेरा डाले हुए है. गधी के दूध के फायदे गिनाते और उसकी बिक्री करते हुए यह घर-घर गली-गली घूम कर व्यवसाय कर रहे हैं. गधी के दूध का व्यवसाय करने वाले इन लोगों का मानना है कि गधी का दूध खास तौरपर छोटे बच्चों के लिए बेहद ही कारगर साबित होता है. बच्चों पर इस दूध के सेवन के बाद कई बीमारियां ऐसी है जिसे बच्चे सुरक्षित रहते हैं. बच्चों के अलावा बड़ों को भी यह काफी फायदा पहुंचाते हैं. गली मोहल्ले में घूम कर अपने छोटे स्पीकर के माध्यम से यह लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. 10 मिली दूध की कीमत 150 रुपए तक लगाई गई है जबकि लीटर में इसकी कीमत 12 हजार लगाई गई है.
रिसोड शहर में पिछले दो-तीन दिनों से यह परिवार गधियां साथ लेखकर गली मोहल्ले में घूम रहे हैं. दो सप्ताह तक के यह किसी एक शहर या गांव में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं. उसके बाद वे शहर और गांव को छोड़कर अन्य जगहों पर अपना डेरा डालते हैं. खुली जगह में अपने तंबू लगाकर यह परिवार रहता है. जिसमें उनके साथ बूढ़े बच्चे महिलाएं सभी साथ होती है. इनके पास चार पहिया वाहन भी है जिसमें यह अपने गधिया और गधों को सवार कर साथ में लेकर घूमते हैं. नांदेड़ से आए हुए यह लोग कुल 6 महीने अपने गांव से बाहर रहते हैं और 6 माह तक वह अपने गांव में ही अपना दूसरा व्यवसाय पत्थर के सील और बाटे बेचने का व्यवसाय करते हैं.
गधी के दूध में कोशिकाओं को ठीक करने और इम्युनिटी को बढ़ाने का भी गुण होता है. आयुर्वेद में भी त्वचा के रोगों के लिए गधी के दूध को बेहतर बताया गया है. गधी का दूध प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का काम करता है और त्वचा को चमक देता है. ये एंटी एजिंग यानि बढ़ती उम्र के परिणाम कम करता है. खानपान में लोग दूध इस्तेमाल करते हैं. दूध कई पोषक तत्वों की पूर्ति कर देता है. हालांकि शहरों में दूध की उपलब्धता कई बार कम होती है. लेकिन गधी का दूध काफी महंगा होता है.
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: मां की कुल्हाड़ी से हत्या के आरोपी की जमानत खारिज, अकोट कोर्ट का बड़ा फैसला
Akola News: अकोला पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का लाइसेंस होगा निलंबित
Akola News: अकोला में बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक दायित्व पर दिया जोर
Akola News: अकोला महानगरपालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था संकट में, फिर जारी हुई निविदा
दरअसल, गधी के दूध का इस्तेमाल फार्मास्युटिकल और कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स बनाने में अधिक किया जाता है. गधी के दूध में कोशिकाओं को ठीक करने और इम्युनिटी को बढ़ाने का भी गुण होता है. आयुर्वेद में भी त्वचा के रोगों के लिए गधी के दूध को बेहतर बताया गया है. गधी का दूध प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का काम करता है और त्वचा को चमक देता है. ये एंटी एजिंग यानि बढ़ती उम्र के परिणाम कम करता है.
दूध विक्रेता लालू धोत्रे भोकर जि. नांदेड ने बताया कि, यह हमारा काफी पुराना व्यवसाय है, यह व्यवसाय करने वाली हम तीसरी पीढ़ी है. हर जगह पर हमें अच्छा प्रतिशत मिलता है. आंध्र प्रदेश में इस दूध की काफी मांग है. इसके लिए जगह-जगह पर फार्म हाउस में 100 अधिक गधों की देखभाल भी होती है. बारिश के मौसम में हम अपना घर बार छोड़कर निकल जाते हैं. 6 महीने के बाद हम अपने घर पर पहुंचते हैं. बच्चों के लिए दूध काफी फायदेमंद होता है.
दूध विक्रेता लक्ष्मीबाई ने बताया कि, गधी का दूध एक आयुर्वेद की तरह दवा का काम करता है. बच्चों के लिए पेट दर्द, निमोनिया, पेट के अन्य बीमारियां, कंवल आदि बीमारियों से सुरक्षित रखता है. इसके अलावा बच्चों की भूख भी बढ़ती है. छोटे बच्चों के लिए 10 मिली दूध काफी है.
Donkeys milk costs rs 12 thousand a liter milk sellers camp in risod
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, TI की कॉलर पकड़ी, कई गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 07:53 AMCJP प्रोटेस्ट से डरी सरकार! 78 दिन बाद PM मोदी का बड़ा बयान, सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
Jul 22, 2026 | 07:51 AMहम बातचीत के लिए तैयार, उग्र प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया; छात्रों के लिए क्या कहा?
Jul 22, 2026 | 07:49 AMRaksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Jul 22, 2026 | 07:45 AMअजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Jul 22, 2026 | 07:45 AMगैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा पार्षद पर भी एफआईआर दर्ज
Jul 22, 2026 | 07:44 AMRRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान
Jul 22, 2026 | 07:37 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














