- Hindi News »
- Lifestyle »
- Do Havan On Ashtami And Navami Of Chaitra Navratri
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को अवश्य करें हवन, मां दुर्गा का मिलेगा आशीष, जानिए पूजा सामग्री और हवन की विधि
- Written By: दीपिका पाल
आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है तो वहीं पर रामनवमी का भी संयोग है ऐसे मौके पर आज पूजन करने और हवन का विधान होता है।

नवमी या अष्टमी पर हवन पूजा करें (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म (Hindu Religion) में नवरात्रि पर्व का अपना एक अलग ही महत्व है। इस दौरान भक्त कठिन नियमों के साथ मां की पूजा करते हैं। यह नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार है। जिसमें मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ रूपों की पूजा का विधान है। वहीं, नवरात्रि के दिनों में हर दिन हवन करना शुभ माना जाता है। अष्टमी और नवमी (Ashtami and Navami) पर हवन विशेष माना गया है। हवन करते समय उसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री जरूर होनी चाहिए। साथ ही हवन मंत्र भी जरूर करें। इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। साथ ही ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से नवरात्रि हवन की विधि और सामग्री के बारे में-
जानिए आसान पूजा विधि
ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, हवन से प्रसन्न होकर मां दुर्गा भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। यदि आप किसी मंदिर में जाकर हवन नहीं करना चाहते हैं तो अपने घर पर हवन कर सकते हैं। इसकी पूजा विधि बहुत आसान होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Litchi Health Risks: खाली पेट लीची खाने से क्यों है जान का खतरा? जानिए साइंटिफिक वजह
Watermelon Barfi: तरबूज से तैयार करें यूनिक बर्फी, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
Dinner Rules: डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का खतरा
Collar Blouse Design: एक कॉलर और साड़ी का पूरा लुक बदल जाएगा! देखें Chinese Collar Blouse के 5 स्टाइलिश डिजाइन
किसी साफ जगह पर हवन कुंड का निर्माण करना चाहिए। हवन के कुंड में आम के पेड़ की लकड़ी और कपूर से अग्नि प्रज्जवलित करें। हवन कुंड में सभी देवी-देवताओं के नाम की आहुति देना चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार कम से कम 108 बार आहुति देना चाहिए। इसके बाद हवन मंत्र भी बोलना जरूरी है। साथ ही इसकी पूजा सामग्री में कोई कमी नहीं होना चाहिए।
हवन सामग्री
लोहे का एक हवन कुंड, एक सूखा नारियल, काला तिल, कपूर, चावल, जौ, गाय का घी, लोभान, शक्कर, गुग्गल, आम, चंदन, नीम, बेल एवं पीपल की सूखी लकड़ी, इलायची, लौंग, पलाश और गूलर की छाल, मुलैठी की जड़, अश्वगंधा, ब्राह्मी, कलावा या रक्षासूत्र, हवन पुस्तिका, हवन सामग्री, धूप, अगरबत्ती, रोली, पान के पत्ते, मिष्ठान, 5 प्रकार के फल, गंगाजल, चरणामृत, शहद, सुपारी, फूलों की माला आदि।
नवरात्रि हवन की विधि
1- आपके घर दुर्गा अष्टमी या महानवमी को, जिस भी दिन हवन होता है, उस दिन प्रात: मां दुर्गा के महागौरी या सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करें। उसके बाद नवरात्रि का हवन करें। हवन के बाद आरती से समापन होता है। पूजा स्थान पर या घर के आंगन में हवन की व्यवस्था करें। एक वेदी बनाकर वहां पर हवन कुंड रखें। उसके बाद सभी हवन सामग्री जैसे काला तिल, चावल, जौ, गाय का घी, लोभान, गुग्गल, कपूर, पलाश और गूलर की छाल, मुलैठी की जड़, अश्वगंधा, ब्राह्मी आदि को मिलाकर रख लें।
2- अब आप एक आसन पर बैठ जाएं और अपने सिर पर रुमाल रख लें। हवन कुंड में सबसे नीचे गोबर की उप्पलें और कपूर रख दें। फिर आम, चंदन, नीम, बेल एवं पीपल की सूखी लकड़ियां रखें। फिर कपूर और उप्पलों की मदद से हवन की अग्नि को जलाएं। उसके बाद मंत्र पढ़ते हुए क्रमश: हवन सामग्री की आहुति दें।
3- सबसे अंत में सूखे नारियल पर रक्षा सूत्र लपेट दें। उस पर पान का पत्ता, पूड़ी, खीर, मिठाई, फल, सुपारी, लौंग आदि रखें। अब नारियल समेत सभी सामग्री को हवन के बीचोबीच स्थापित कर दें। अब सबसे अंत में मां दुर्गा की आरती करें।
Do havan on ashtami and navami of chaitra navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाल-हरा गमछा देखकर वोट दिया, अब कीमत चुका रही बिहार की जनता: प्रशांत किशोर
Jun 06, 2026 | 06:37 AMNavabharat Nishanebaaz: आखिर क्यों है इतना खास, अभी चल रहा अधिक मास
Jun 06, 2026 | 06:35 AMNeha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
Jun 06, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 6 June 2026: आज के दिन जन्में बच्चे होंगे पिता के परम भक्त, बुद्धि से तीव्र और कुशाग्र
Jun 06, 2026 | 06:15 AMपेट्रोल भी, बिजली भी, माइलेज की नो-टेंशन, क्या हाइब्रिड कारें बनेंगी भारत का नया EV मॉडल?
Jun 06, 2026 | 04:05 AMGoogle का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














