Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Custard Apple Benefits: शरीफा के अनोखे गुण, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, जानें इसके फायदे

Custard Apple Benefits Fo Heart Health: शरीफा (कस्टर्ड एप्पल) स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी खजाना है। जानिए शरीफा खाने के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ और इसे आहार में शामिल करने के सही तरीके।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 15, 2026 | 07:58 PM

शरीफा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Custard Apple For Immunity: पोषक तत्वों से भरपूर शरीफा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मीठे स्वाद और मलाईदार गूदे के लिए मशहूर शरीफा केवल एक स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि सेहत और पर्यावरण दोनों लिहाज से लाभकारी बताया गया है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोषक तत्वों से भरपूर यह फल शरीर को एनर्जी देने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। खास बात यह है कि इसके फल के अलावा बीज और पत्तियां भी कई तरह से उपयोगी होते हैं।

बिहार सरकार का वन, जल एवं पर्यावरण विभाग शरीफा के गुणों से अवगत कराता है। विभाग के अनुसार, शरीफा के केवल फल नहीं बल्कि इसके बीज और पत्तियां भी उपयोगी होते हैं। इनका इस्तेमाल प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान

Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन और ड्राईनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय

Mithun Sankranti: आज है मिथुन संक्रांति, सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय

Homemade Khandvi Recipe: कुकर में बनाएं आसान और स्वादिष्ट खांडवी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं

इससे खेती में रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि यह पौधा कृषि और पर्यावरण दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है शरीफा

शरीफा, जिसे सीताफल, आता और शुगर एप्पल के नाम से भी जाना जाता है, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फलों में गिना जाता है।

शरीफा के सेवन से होने वाले फायदे

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत

शरीफा के नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

  • पाचन तंत्र को करता दुरुस्त

विशेषज्ञों के अनुसार, शरीफा पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं।

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

इसके अलावा, यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले खनिज तत्व शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें-Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना

शरीफा की पहचान उसके हरे रंग और खुरदरी सतह वाले फल से होती है। इसका गूदा मुलायम, मीठा और स्वादिष्ट होता है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं। इसके भीतर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में कारगर है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि संतुलित मात्रा में शरीफा का सेवन शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकता है। स्वाद, पोषण और उपयोगिता के गुणों से भरपूर यह फल स्वास्थ्यवर्धक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।

यही कारण है कि शरीफा को प्रकृति का एक अनमोल उपहार माना जाता है, जो सेहत के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होता है।

Custard apple benefits for immunity and heart health

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 07:58 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.