

Multani Mitti For Glowing Skin :खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। दादी-नानी के नुस्खों से लेकर आधुनिक स्किनकेयर रूटीन तक, ऑयली स्किन और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए इसे एक अचूक उपाय बताया गया है।
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से यूं तो त्वचा को कई फायदे पहुंचते हैं पर अगर इसे सही तरीके से न लगाया जाए तो ये त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। यहां जाने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका-
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी को नेचुरल क्लेंजर के रूप में जाना जाता है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा तेल, धूल और गंदगी हटाने में मदद करती है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल स्किन को ठंडक देने के लिए भी किया जाता है। ऑयली स्किन वाले लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इससे चेहरा फ्रेश महसूस होता है।
मुल्तानी मिट्टी का पूरा फायदा उठाने के लिए इसे सही तरीके से और सही समय तक लगाना बेहद जरूरी है।