-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Vitamin C Improves Everything From Colds And Coughs To Heart Health
शरीर के इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाता है विटामिन सी, सर्दी-जुकाम से लेकर दिल की सेहत को रखता है बेहतर
- Written By: दीपिका पाल
Immunity Booster Foods: विटामिन सी एक तरह से शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स से शरीर का बचाव करता है। यह खास तरह का विटामिन सी पोषक तत्व बुढ़ापा, त्वचा की क्षति से बचाव करता है।

विटामिन सी (सौ. सोशल मीडिया)
Vitamin C Superfoods: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो जाते है कि, हमारी लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त सी हो जाती है। वहीं पर सही खानपान भी हम आसानी से ले नहीं पाते है। इस अनियमित जीवनशैली या आदतों का असर हमारे शरीर पर पड़ता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता पर आपकी कमजोर हो जाती है। शरीर में सभी प्रकार के पोषक तत्वों का होना जरूरी होता है लेकिन इसकी कमी कई बीमारियों को बढ़ा देती है। आपके इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने के लिए विटामिन सी नामक पोषक तत्व काम करता है।
कैसा होता है विटामिन सी पोषक तत्व
यहां पर विटामिन सी एक तरह से शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स से शरीर का बचाव करता है। यह खास तरह का विटामिन सी पोषक तत्व बुढ़ापा, त्वचा की क्षति और कई तरह की बीमारियों में लड़ने में मदद करता है।
जानिए विटामिन सी के फायदे
अगर आप विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करते है तो आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है, जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
PMOS Diet: महंगे सुपरफूड नहीं, रसोई में मौजूद ये 4 चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में कर सकती हैं मदद
बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
1- विटामिन सी की बात की जाए तो, इसमें कोलेजन नामक प्रोटीन होता है जो प्रोटीन का निर्माण करता है। इस तत्व के होने से त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है। यह त्वचा को चमकदार, मुलायम और झुर्रियों से मुक्त बनाए रखने में भी मदद करता है।
2-एनीमिया की समस्या से जूझ रहे है तो आपको विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। इस तत्व के सेवन से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। यह तत्व एनीमिया की समस्या से बचाव करता है तो वहीं पर घावों को जल्दी भरने में मदद करता है और मसूड़ों की सेहत के लिए भी जरूरी है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर यह सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव करता है।
3- विटामिन सी का सेवन करने से दिल की सेहत बेहतर होती है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित दृष्टि समस्याओं से बचाव करता है।
विटामिन सी कमी से रोग
बताया जाता है कि, विटामिन सी की कमी से थकान, मसूड़ों से खून आना, त्वचा का रूखापन, घाव का देर से भरना और बार-बार सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर कमी की स्थिति में ‘स्कर्वी’ नामक रोग हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपके बच्चे को भी है लिखने-पढ़ने में दिक्कत, हो सकता है डिस्लेक्सिया का खतरा, ऐसे करें इलाज
इन चीजों से मिलता है विटामिन सी
यहां पर विटामिन सी का सेवन करने के लिए आप प्राकृतिक स्त्रोत की मदद ले सकते है। प्राकृतिक स्रोतों में आंवला सबसे समृद्ध माना जाता है। इसके अलावा संतरा, नींबू, अमरूद, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अनानास, टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकोली और हरी पत्तेदार सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं। ध्यान रखना चाहिए कि यह विटामिन गर्मी में जल्दी नष्ट हो जाता है, इसलिए फलों और सब्जियों को कच्चा या हल्का पकाकर ही सेवन करना चाहिए।शरीर में सामान्य रूप से 1500 से 2500 मिलीग्राम तक विटामिन सी संग्रहित हो सकता है, जबकि रक्त प्लाज्मा में इसका स्तर 0.6-2 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर होता है। इसकी अधिक मात्रा हानिकारक नहीं होती क्योंकि शरीर इसे पेशाब के माध्यम से बाहर निकाल देता है।
आईएएनएस के अनुसार
Vitamin c improves everything from colds and coughs to heart health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia News: गोंदिया पुलिस का साइबर ठगी पर शिकंजा, म्यूल बैंक खातों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू
Jul 21, 2026 | 04:36 PMमहाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी पर बड़ा अपडेट, पहली सूची इस दिन होगी जारी, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
Jul 21, 2026 | 04:34 PMदहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना
Jul 21, 2026 | 04:30 PMआमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह
Jul 21, 2026 | 04:28 PMविधानसभा में UCC विधेयक पास, कानूनी विशेषज्ञों ने कहा- “सभी धर्म और जाति के लोगों को मिलेगा समानता का अधिकार”
Jul 21, 2026 | 04:27 PMदिल्ली में बवाल के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, कांग्रेस ने बोला हमला
Jul 21, 2026 | 04:25 PMअमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
Jul 21, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM














