-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Do Not Offer These Fruits To Goddess Durga During Navratri
नवरात्रि में मां दुर्गा को बिल्कुल न चढ़ाएं ये फल, भोग के भी नियम हैं, जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
Shardiya Navratri 2025:आपको बता दें कि, नवरात्रि में लोग माता को प्रसन्न करने के लिए भोग में फल भी चढ़ाते हैं। ऐसा करने से देवी की कृपा होती है। वहीं, देवी को कुछ फल अर्पित करने की मनाही होती है।

देवी दुर्गा को न अर्पित करें ये फल (सौ.सोशल मीडिया)
Mata rani ko konse phal na chadhayin : आदि शक्ति, जगत जननी मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत इस साल 22 सितंबर 2025 से हो रही है। यह त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। माता के भक्त नवरात्रि के दौरान व्रत रखकर, भजन-कीर्तन करके माता को प्रसन्न करते हैं। ऐसा करने से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों की सभी मनोकामनाए माता रानी की कृपा से पूरी होती है।
आपको बता दें कि,नवरात्रि में लोग माता को प्रसन्न करने के लिए भोग में फल भी अर्पित करते हैं। माता को सेब, अनार, केला, नारियल, बेल, आम, अंगूर, शरीफा, सिंघाड़ा आदि फल पसंद हैं। इन फलों को अर्पित करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, देवी को कुछ फल अर्पित करने की मनाही होती है।
ऐसा माना जाता है कि माता रानी को खट्टे और तामसिक फल अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से देवी नाराज हो सकती है और व्यक्ति को जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि देवी को कौन से फल नहीं अर्पित करने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Durga: मासिक दुर्गाष्टमी आज, इस ‘महामुहूर्त’ में करें मां दुर्गा की पूजा, हर अधूरी मनोकामना होगी पूरी
Rambha Teej: कल रखा जाएगा रंभा तृतीय का व्रत, जानिए कैसे करें पूजन और क्या है इसका पौराणिक महत्व
Gupt Navratri 2026: किस दिन शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026? यहां जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
देवी दुर्गा को न अर्पित करें ये फल:
अंजीर
नवरात्रि के दौरान देवी माता को अंजीर कभी नहीं अर्पित करना चाहिए। अंजीर को तामसिक फल माना गया है। इस कारण इसे माता को अर्पित नहीं किया जाता है।
नींबू
देवी माता को अंजीर के अलावा नींबू का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि,नींबू का उपयोग मुख्य रूप से तांत्रिक पूजा में होता है। इस कारण यह दुर्गा माता की सात्विक पूजा में अर्पित नहीं किया जाता है।
करौंदा
देवी माता को करौंदा भी अर्पित नहीं करना चाहिए। यह अत्यधिक खट्टा फल होता है। इस कारण इसको माता को कभी भी अर्पित नहीं करना चाहिए।
इमली
इमली को भी खट्टे फलों में गिना जाता है। इस कारण इसको कभी भी देवी दुर्गा को अर्पित नहीं किया जाता है।
सूखा नारियल
पानी वाला नारियल माता को चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन सूखा नारियल देवी माता को अर्पित नहीं करना चाहिए।
बासी और कटे हुए फल
देवी माता को बासी और कटे हुए फल भी अर्पित नहीं करने चाहिए। देवी-देवता को हमेशा ताजे हुए फल ही चढ़ाने चाहिए।
ये हैं नवरात्रि में भोग से जुड़े नियम
नवरात्रि में माता के नौ रूपों की पूजा होती है साथ ही इन्हें पूजा में भोग भी लगाया जाता है। नवरात्रि का व्रत रखने वालों को सबसे पहले इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि नवरात्रि के दौरान आपको सात्विक भोजन ही करना है।
ये भी पढ़ें–सर्वपितृ अमावस्या को तुलसी की पूजा करें या नहीं, इस अमावस्या पर है ग्रहण का साया
व्रत ना रहे तब भी सात्विक भोजन ही आपको इस दौरान करना चाहिए। घर में बनने वाले भोजन में प्याज, लहसुन आदि का इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए।
इसके साथ ही मांस-मदिरा का सेवन करने से भी बचें। नवरात्रि का व्रत रखने वालों को रात्रि के समय भोजन माता को भोग लगाने के बाद ही करना चाहिए। माता के नौ रूपों को नौ अलग-अलग तरह के भोग आपको नवरात्रि के नौ दिनों में लगाने चाहिए।
Do not offer these fruits to goddess durga during navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
Jun 27, 2026 | 06:59 AMट्रंप के एक आदेश से दहला ईरान! अमेरिका ने मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर किया भीषण हमला, क्या फिर छिड़ेगी जंग?
Jun 27, 2026 | 06:53 AMBirthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर के दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
Jun 27, 2026 | 06:20 AMHealth Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Jun 27, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Jun 27, 2026 | 06:15 AMJal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
Jun 27, 2026 | 06:10 AMमहाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार
Jun 27, 2026 | 06:01 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














