Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Homemade Khandvi Recipe: कुकर में बनाएं आसान और स्वादिष्ट खांडवी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं

Easy Khandvi Recipe: गुजराती खाना देशभर में फेमस है। चाहे ढोकला हो या कढ़ी फाफड़ा। आज हम आपको गुजरात की ऐसी ही एक फेमस फू़ड डिश खांडवी की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 15, 2026 | 10:50 AM

खांडवी रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Khandvi Recipe In Pressure cooker: सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाली अच्छी तरह से रोल की हुई खांडवी गुजराती स्नैक्स में से एक है। इसे बनना मुश्किल लगता है, लेकिन इसे बनना आसान है। जिन लोगों को पारंपरिक रेसिपी को नए अंदाज़ में बनाना पसंद हैं, उनके लिए यह तरीका अच्छा है।

बेसन और छाछ से बनी यह हल्की, प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट डिश नाश्ते, स्नैक्स या त्योहारों में खाने के लिए बहुत पसंद की जाती है। इसे प्रेशर कुकर में बनाने से यह बेहद आसानी से बन जाता है।

प्रेशर कुकर में खांडवी बनाने के लिए सामग्री

खांडवी बैटर के लिए

  • 1 कप बेसन
  • 1 कप दही
  • 2 कप पानी
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 4 बड़े चम्मच ताजा नारियल कसा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ

तड़के के लिए

  • 3 छोटे चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • 10-12 करी पत्ता
  • ¼ छोटा चम्मच हींग
  • 2 हरी मिर्च
  • नमक स्वाद अनुसार

ये भी पढ़ें- Herbal Tea For Health: रोज पिएं ये 3 हर्बल चाय, तनाव होगा दूर और शरीर रहेगा ठंडा

सम्बंधित ख़बरें

Herbal Tea For Health: रोज पिएं ये 3 हर्बल चाय, तनाव होगा दूर और शरीर रहेगा ठंडा

Healthy Lifestyle Tips: बढ़ती उम्र में फिटनेस बनाए रखने के लिए सुबह की दिनचर्या में शामिल करें ये हेल्दी आदतें

Monsoon Fashion Tips: मानसून में ट्राई करें ये कलर कॉम्बो, मिलेगा फ्रेश और स्टाइलिश रेनी सीजन वाइब

Pranayama Benefits: सांसों पर ध्यान देकर दूर करें तनाव, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक

प्रेशर कुकर में खांडवी बनाने की विधि

सबसे पहले एक स्टील के बाउल मे बेसन, दही, हल्दी पाउडर, नमक और पीसा हुए अदरक-मिर्च का पेस्ट डालेंगे। अब 1+1/4 कप पानी थोड़ा-थोड़ा डालकर घोल तैयार करेंगे। घोल में कोई गांठ न हो। अब कुकर मे 1 कप पानी डालेंगे और एक स्टैंड रखेंगे उसपर मिश्रण वाला बाउल रखेंगे। कुकर का ढक्कन बंद करेंगे और मध्यम आंच पर 5 सीटी लगाकर पका लेंगे। कुकर ठंडा होने के बाद तुरंत बाउल को बहार निकाल लेंगे और मिश्रण को अच्छे से मिक्स करेंगे। अब मिश्रण को थाली में या सीधा प्लेटफार्म पर हलका तेल लगाकर फैला लेंगे। ये स्टेप थोडा जल्दी करेंगे नही तो मिश्रण ठंडा हो जायेगा और ठीक से फैल नहीं पाएगा। अब चाकु से 1-1 इंच के अंतर में लाइन बनायेंगे और रोल बना लेंगे। उस पर हलका सा लाल मिर्च पाउडर छीडक देंगे। उस पर थोड़ा कसा हुआ नारियल और धनिया पत्ती छिड़कें और उन्हें कसकर रोल कर लें। उस पर तडका लगायेंगे। तड़का के लिए पैन में तेल डालेंगे, तेल गरम होते ही राई और हींग डालकर गैस की आंच बंद करेंगे और तिल डालकर तडके को खांडवी के रोल पर डालेंगे। तैयार है झटपट, मुंह में घुल जाने वाली और बहुत ही आसान तरीके से बनने वाली खांडवी।

Easy homemade recipe of khandvi in pressure cooker

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 10:50 AM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Healthy Tips
  • Lifestyle News
  • Protein
  • Spicy Food Recipe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.