-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Buy Kuber Yantra And Mahalakshmi Yantra On Dhanteras
धनतेरस के दिन यह यंत्र खरीदें ज़रूर, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, ये चीज़ें भी खरीदना होगा लाभकारी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

धनतेरस २०२३
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras 2023) का पर्व देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन नए बर्तन, आभूषण और भगवान की मूर्तियां खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानें पंडित सतीश उपाध्याय से धनतेरस के दिन किन वस्तुओं का घर में लाना शुभ होता है।
शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन बर्तनों को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इन बर्तनों को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
सम्बंधित ख़बरें
सस्ते ऑफर का लालच पड़ सकता है भारी, कहीं ये नकली शॉपिंग ऐप तो नहीं!
धनतेरस पर Nagpur में टूटा रिकॉर्ड! 800 करोड़ का बंपर कारोबार, हर सेक्टर में जमकर हुई खरीदी
नासिक में धनतेरस का उत्साह, सोने-चांदी के साथ हुई बर्तनों की खरीदारी, करोड़ों का कारोबार
Vidarbha Chamber: स्थानीय व्यापारियों से ही सामान खरीदें, विदर्भ चेम्बर की नागरिकों से अपील
धनतेरस पर घर की पूजा-घर मंदिर की सजावट के लिए लकड़ी की मंदिर और पूजा सामग्री खरीदना शुभ माना जाता है, जो धार्मिक और आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। ज्योतिषियों के अनुसार, घर में कुबेर यंत्र (Kuber Yantra) और महालक्ष्मी यंत्र (Mahalakshmi Yantra) रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। अतः, धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीद सकते हैं।
कहते है दिवाली प्रकाश का त्योहार है इस दिन दीया यानी दीपक जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया जाता है। साथ ही धनतेरस का पर्व इसलिए भी खास है, क्योंकि यह एकमात्र पर्व है जिसमें यमराज देवता की पूजा होती है और घर के बाहर यम दीप प्रज्वलित किया जाता है। ऐसे में इस दिन दीया यानी दीपक जरुर खरीदना चाहिए।

दीपावली की पूजा में सोने-चांदी के सिक्के रखने का भी बड़ा महत्व होता है। इसलिए आप धनतेरस पर ही सोने-चांदी के सिक्के खरीद कर घर में ला सकते हैं। इन्हें भी दीपवली की पूजा में देवता कुबेर के रूप में स्थापित किया जाता है।
इन वस्तुओं की खरीदारी निश्चित रूप से आपके लिए धनतेरस पर्व को अत्यधिक मंगलकारी बनाएंगी। लेकिन इस दिन जो कुछ भी खरीदें, उसे सच्चे मन और अपने सामर्थ्य से ही खरीदें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदना भी काफी लाभकारी माना गया है। दीपावली के दिन इन बीजों को पूजा में अर्पित करने के बाद किसी गमले में बो भी सकते हैं। मान्यता है कि अगर इससे स्वस्थ पौधा उपजता है तो यह काफी शुभ संकेत माना जाता है।
नमक इस पर्व पर खरीदी जाने वाली सबसे आसानी से मिलने वाली चीजों में से एक है। नमक को भी खरीदने से आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। हिंदू धर्म में सोना, पीतल, चांदी आदि जैसी धातुओं को शुद्ध व शुभ माना गया है। इसलिए धनतेरस के दिन लोग पीतल के बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण आदि खरीदते हैं।
Buy kuber yantra and mahalakshmi yantra on dhanteras
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














