- Hindi News »
- Lifestyle »
- Brain Tumor Can Also Be Detected By Urine Test Read Full News
मूत्र की जांच से भी पता लगाया जा सकता है ब्रेन ट्यूमर, पढ़े पूरी खबर
ब्रेन कैंसर के मरीजों में पाए जाने वाले इन ईवी में विशेष प्रकार के आरएनए और झिल्ली प्रोटीन होते हैं तो इनका इस्तेमाल कैंसर का पता लगाने में किया जा सकता है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

तोक्यो: वैज्ञानिकों ने मूत्र में एक प्रमुख झिल्ली प्रोटीन की पहचान करने के लिए एक नए उपकरण का इस्तेमाल किया है जिससे यह पता चलता है कि मरीज को मस्तिष्क का ट्यूमर है या नहीं। झिल्ली प्रोटीन ऐसे प्रोटीन होते हैं जिनसे या तो जैवझिल्लियाँ निर्मित होती हैं या जो इन जैव झिल्लियों से जुड़ने या आर-पार जाने में सक्षम होते हैं। अध्ययन के अनुसार, मस्तिष्क के कैंसर का पता लगाने में इस्तेमाल होने वाले प्रोटीन से ट्यूमर का पता लगाने के लिए आवश्यक आक्रामक जांच की आवश्यकता कम हो सकती है और ट्यूमर के शुरुआती स्तर पर ही पता चलने की संभावना बढ़ सकती है ताकि उसे सर्जरी से हटाया जा सके।
अध्ययन में कहा गया है कि जापान के नगोया विश्वविद्यालय के इस अनुसंधान का अन्य प्रकार के कैंसर का पता लगाने के लिए संभावित असर हो सकता है। यह अध्ययन पत्रिका ‘एसीएस नैनो’ में प्रकाशित हुआ है। हाल फिलहाल में कई प्रकार के कैंसर का शुरुआती स्तर पर पता चलने से कैंसर पीड़ितों के बचने की संभावना बढ़ गयी है। हालांकि, ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित लोगों के जीवित बचने की दर में पिछले करीब 20 साल से कोई बदलाव नहीं आया है।
इसकी मुख्य वजह संभावित रूप से देर से पता चलना हो सकती है। अध्ययन के अनुसार, किसी व्यक्ति के ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने का संभावित संकेत उनके मूत्र में ट्यूमर से संबंधित बाह्य कोशिका (ईवी) की उपस्थिति है। इसमें कहा गया है कि ईवी सूक्ष्म आकार की कोशिका होती हैं जो कोशिका से कोशिका के बीच संचार समेत कई कार्यों में शामिल होती हैं। चूंकि ब्रेन कैंसर के मरीजों में पाए जाने वाले इन ईवी में विशेष प्रकार के आरएनए और झिल्ली प्रोटीन होते हैं तो इनका इस्तेमाल कैंसर का पता लगाने में किया जा सकता है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
क्या सच में ब्रेन ट्यूमर बनता है कैंसर का जानलेवा खतरा, जानिए इन 5 मिथकों के पीछे की सच्चाई
आज से ही अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 अच्छी आदतें, टलेगा ब्रेन ट्यूमर का खतरा
ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण क्या हैं, जानिए कैसे करें इस जानलेवा बीमारी की पहचान
क्य़ा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होता है ब्रेन ट्यूमर, जानिए इस मिथ के फैक्ट को
Brain tumor can also be detected by urine test read full news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रामायण का अनसुना हीरो, सम्पाती जिसने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाया भाई
Apr 14, 2026 | 09:19 PMचाचा पारस की बिगड़ी तबीयत तो दौड़े-दौड़े पहुंचे चिराग पासवान, शेयर किया पोस्ट; आया भावुक बयान
Apr 14, 2026 | 09:14 PMअब ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा IPL का रोमांच, मेगा प्लान तैयार, लेकिन इस एक मुद्दे ने बढ़ाई टेंशन
Apr 14, 2026 | 09:12 PMछत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
Apr 14, 2026 | 09:12 PM20 साल का इंतजार खत्म! अब नक्षत्रवाडी तक पहुंचेगा जायकवाडी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को जल्द मिलेगी राहत
Apr 14, 2026 | 09:09 PMड्रग ओवरडोज से छात्रों की मौत पर कांग्रेस भड़की: सपकाल ने महायुति सरकार को ‘बेशर्म’ बताया, पुलिस पर सवाल
Apr 14, 2026 | 09:02 PMसामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Divya Dutta ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
Apr 14, 2026 | 09:00 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














