-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Amla Ginger Soup Is A Panacea To Increase Immunity Know The Right Way To Make It
इम्यूनिटी बढ़ाने का रामबाण है ‘आंवला-जिंजर सूप’, जानिए इसे बनाने का सही तरीका
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी-
आज तक आपने बहुत सारी हेल्दी सूप का सेवन किया होगा, लेकिन, क्या आपने कभी आंवले और अदरक से तैयार होने वाला आंवला जिंजर सूप (Amla Ginger Soup) पीया हैं? दरअसल सर्दियों के मौसम में हमें फिट रखने में ये हेल्दी सूप काफी मददगार होता है। विंटर में सूप न सिर्फ हमारी भूख बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।
‘आंवला-जिंजर सूप’ की बात करें, तो आंवला और अदरक दोनों ही इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Boosters) होते हैं और ‘आंवला-जिंजर सूप’ पीने से मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
International Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे
आपके बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करेंगी ये तीन आयुर्वेदिक चीजें, इन तरीकों से कराएं सेवन
सुबह की कॉफी में बस 1 चम्मच घी, दूर होगी थकान और चेहरे पर आएगा ग्लो
अगर, आपने अब तक ‘आंवला-जिंजर सूप’ की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से आप इसे आसानी से बना सकते है। आइए जानें रेसिपी –
सामग्री
- आंवला कटा – 3-4
- अदरक कटा – 1 टी स्पून
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- कढ़ी पत्ते – 10-15
- हींग – 2 चुटकी
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- हरी मिर्च – 1
- देसी घी – 1 टी स्पून
- नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
इम्यूनिटी बूस्टर ‘आंवला-जिंजर सूप’ बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को धोकर साफ कर लें। इसके बाद आंवला और अदरक को कुकर में डालकर उबाल लें। आप चाहें तो इसके लिए पतीली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उबलने के बाद आंवला, अदरक को निकाल लें और इसका पानी एक अन्य बाउल में स्टोर कर रख लें। इसके बाद आंवले की गुठली निकालकर उन्हें एक बाउल में डालें और अदरक मिलाकर दोनों को मैश कर पेस्ट बना लें ।
इसके बाद जीरा, काली मिर्च, हरी मिर्च और कढ़ी पत्तों को मिक्सी की मदद से पीस लें और इनका मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर उसे गर्म होने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें हल्दी, मसालों का मिश्रण और
आंवला-अदरक का पेस्ट डालकर मिक्स करें। और कुछ देर तक पकने दें। इसके बाद इसमें पहले से स्टोर कर रखा गया पानी डालकर चम्मच की मदद से मिला दें। अब सूप में उबाल आने तक पकाएं।
जब सूप उबलने लगे तो इसमें दो चुटकी हींग डालकर करछी की मदद से मिलाएं। अब सूप को 2-3 मिनट तक और पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। इम्यूनिटी बूस्टर ‘आंवला-जिंजर सूप’ बनकर तैयार है। इसे आप चाहें, तो छन्नी से छानकर या बिना छाने ही गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।
Amla ginger soup is a panacea to increase immunity know the right way to make it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में मेडिकल के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, CCTV से मिला सुराग; एक घंटे में पुलिस ने दबोचा
Jul 08, 2026 | 09:57 PMबारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Jul 08, 2026 | 09:55 PMरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
Jul 08, 2026 | 09:49 PMशिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














