- Hindi News »
- Latest News »
- Suicide Attack Shakes Pakistan 13 Soldiers Killed Many Injured
आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान, सेना के 13 जवानों की मौत, कई लोग हुए घायल
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तानी सेना के काफिले पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक लदे वाहन से टक्कर मारी। इस भीषण हमले में 13 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई।

विस्फोट की सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक आत्मघाती बम हमले में 13 सैनिकों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य सैन्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में 19 आम नागरिक भी जख्मी हुए हैं। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुआ, जहाँ एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक लदे वाहन को सैन्य काफिले में टकरा दिया। इस भीषण धमाके से न केवल सैनिकों को नुकसान पहुंचा, बल्कि आसपास के आवासीय इमारतों को भी क्षति पहुंची है। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, विस्फोट की वजह से दो मकानों की छतें ढह गईं, जिसमें छह बच्चे जख्मी हो गए। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं उठाई है। हालांकि, यह इलाका पाकिस्तान के सबसे अशांत क्षेत्रों में से एक माना जाता है, जहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकी हमले अक्सर होते रहते हैं।
पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय
पाकिस्तान में आतंकी हमलों में हाल के दिनों में वृद्धि देखी गई है, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में। इन घटनाओं के बीच एक और बड़ा आतंकी हमला पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने मार्च में दावा किया था कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 10 संदिग्ध आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। यह कार्रवाई दक्षिणी वजीरिस्तान के जंडोला चेकपोस्ट के निकट स्थित फ्रंटियर कोर के शिविर पर हुए आत्मघाती हमले के बाद की गई थी। इस हमले के जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें मार गिराया था।
सम्बंधित ख़बरें
मलेशिया में सियासी घमासान: गठबंधन में तनाव के बीच पीएम अनवर इब्राहिम जल्द करा सकते हैं आम चुनाव
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
Vidhi Megha Death: कनाडा के नियाग्रा में भारतीय छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
बगावत की आंच में झुलसी चीनी सेना, जिनपिंग ने नौसेना प्रमुख और वैज्ञानिक को हटाया
आतंकियों के निशाने पर पाक सेना
दिसंबर 2024 में, अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक हुए एक हमले में 16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई और 8 अन्य घायल हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली थी। इसके अलावा, जनवरी में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने केच क्षेत्र में 35 हमले किए, जिनमें 94 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया।
इसी तरह, जून में ग्वादर के सयाबद इलाके में बलोच आर्मी के हमले में 16 सैनिकों के मारे जाने की सूचना मिली थी। जो यह दिखाती है कि पिछले एक वर्ष में पाकिस्तानी सेना को कई आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा है।
Suicide attack shakes pakistan 13 soldiers killed many injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
May 30, 2026 | 09:55 AMसिंहस्थ कुंभ मेला: त्र्यंबकेश्वर से कसारा के बीच सीधे रेल मार्ग और तत्काल एसटी बस सेवा की उठी पुरजोर मांग
May 30, 2026 | 09:52 AMघरेलू उड़ानों पर ब्रेक: जून से 250 फ्लाइटें घटाएंगी एयरलाइंस, मुंबई समेत कई शहर प्रभावित
May 30, 2026 | 09:47 AMअवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
May 30, 2026 | 09:39 AMपरीक्षा है या ‘अग्निपरीक्षा’, गोंदिया में छात्रों ने की एग्जाम टालने की मांग; हीट स्ट्रोक के डर से बढ़ी चिंता
May 30, 2026 | 09:38 AMठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
May 30, 2026 | 09:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में नालों की सफाई के मनपा के दावों की खुली पोल, किनारों पर लगा गाद का ढेर बढ़ा रहा है चिंता
May 30, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














