- Hindi News »
- Latest News »
- Shani Shingnapur Temples Devasthan Removed 114 Muslim Employees
शनि शिंगणापुर के मंदिरों में मुस्लिमों की नो एंट्री? देवस्थान ने हटाए 114 कर्माचारी
शनि शिंगणापुर मंदिर विवाद के बाद देवस्थान ने बड़ा फैसला लिया है। शनि शिंगणापुर देवस्थान ने कुल 167 कर्मचारियों को निकाल दिया है। इन कर्मचारियों में 114 कर्मचारी मुस्लिम समुदाय के थे।
- Written By: प्रिया जैस

शनि शिंगणापुर मंदिर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
शनि शिंगणापुर: शनि शिंगणापुर देवस्थान ने 167 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया है। सभी कर्मचारी मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत थे। इनमें से 114 कर्मचारी मुस्लिम समुदाय से हैं। ट्रस्ट की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है कि उन्हें अनियमितता और अनुशासन का पालन न करने के कारण हटाया गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से दबाव डाला जा रहा था।
शनि देव के चबूतरे पर मुस्लिमों द्वारा कार्य करने को लेकर पूरे हिंदू समाज की ओर से आंदोलन किया गया था। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री क्षेत्र शनि शिंगणापुर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत 114 मुस्लिम कर्मचारियों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने आक्रामक रुख अपनाया था। ट्रस्ट को चेतावनी दी गई थी कि यदि सभी मुस्लिम कर्मचारियों को तुरंत नहीं हटाया गया, तो 14 जून को पूरे हिंदू समाज की ओर से मंदिर के बाहर विशाल रैली निकाली जाएगी।
हिंदू संगठनों की आपत्ति
हिंदू संगठनों की ओर से यह सवाल उठाया गया कि मुस्लिमों को हिंदू मंदिर परिसर या संबंधित संस्थानों में काम करने की अनुमति क्यों दी गई है। उनका यह भी कहना था कि मुस्लिम लोग मांसाहारी होते हैं और मंदिर में प्रवेश करते हैं, जो अस्वीकार्य है। मई 2025 में मंदिर परिसर में मरम्मत और निर्माण कार्य के दौरान कई मुस्लिम कर्मचारी कार्यरत थे। बताया गया कि इनकी संख्या 114 से 300 के बीच थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
न होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
रेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
महाराष्ट्र मंदिर महासंघ और भाजपा आध्यात्मिक मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और यह मंदिर की पवित्रता पर असर डालती है। 21 मई को मंदिर के मंच पर ग्रिल लगाने के कार्य में कई मुस्लिम मजदूर शामिल थे, जिससे विवाद और अधिक गहराया। भाजपा आध्यात्मिक मोर्चा के प्रमुख आचार्य तुषार भोसले ने 14 जून 2025 को हिंदू समाज की ओर से एक बड़ी रैली निकालने की घोषणा की थी, जिसमें इन कर्मचारियों को हटाने की मांग की जानी थी।
Shani shingnapur temples devasthan removed 114 muslim employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Healthy Rotis: गर्मी के दिनों में इन आटे की खाएं रोटियां, रहेंगे चुस्त-तंदुरुस्त! फ़ायदे तो जानिए
Apr 08, 2026 | 08:56 PMभारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
Apr 08, 2026 | 08:56 PMक्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
Apr 08, 2026 | 08:51 PMJos Buttler Milestone: बटलर ने मैदान पर उतरते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल के खास क्लब में हुई एंट्री
Apr 08, 2026 | 08:50 PMन होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
Apr 08, 2026 | 08:47 PMपहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप
Apr 08, 2026 | 08:42 PMसीजफायर के बीच ईरान की बड़ी धमकी, ‘बिना इजाजत घुसे तो जहाज को उड़ा देंगे’, होर्मुज में तनाव चरम पर
Apr 08, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM












