40 की उम्र के बाद शादी करके पछताना नहीं चाहते हैं ये अभिनेता, वेडिंग प्लान को लेकर किया बड़ा खुलासा

टीवी के जाने-माने अभिनेता पार्थ समथान ने हाल ही में अपने शादी को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'शादी तो जल्द ही करनी पड़ेगी, लेकिन 40 की उम्र के बाद मैं शादी करके पछतावा नहीं करना चाहते हूं।'
Parth Samthaan
पार्थ समथान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी के मशहूर अभिनेता पार्थ समथान ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' में निभाए गए अनुराग बासु के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। वहीं इन दिनों एक्टर फेमस क्राइम शो CID में नजर आ रहे हैं। दरअसल, पार्थ ने एसीपी प्रद्युमन की जगह एंट्री मारी थी। हालांकि, पहले खबरें थी कि अभिनेता ने इस रोल को करने से इनकार कर दिया है।

लेकिन फिर उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह का खुलासा किया था। इन सबके बीच एक्टर ने अब अपनी शादी को लेकर बड़ा राज खोल दिया है। उन्होंने बताया है कि वो बहुत जल्द शादी करने की प्लानिंग में हैं।

मीडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में पार्थ ने कहा कि "शादी तो अब करनी ही पड़ेगी जल्दी, क्योंकि मेरा परिवार मुझ पर दबाव बना रहा है। मैं पिछले दो-तीन सालों से किसी तरह इसे टालता आ रहा हूं, लेकिन अब लगता है कि और देरी नहीं कर सकता।"

पार्थ ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अरेंज्ड मैरिज नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, "मैं लव मैरिज में विश्वास रखता हूं। मैंने हमेशा प्यार को महत्व दिया है और मैं चाहता हूं कि जब भी शादी करूं, वो मेरी पसंद से हो। मैं बस अपनी जिंदगी में थोड़ी स्थिरता का इंतजार कर रहा हूं। हाल ही में मैंने एक घर खरीदा है, उसी में बिजी हूं।"

एक्टर ने आगे कहा कि ''उन्होंने कई ऐसे लोगों से मुलाकात की है जो 40 की उम्र के बाद शादी करने पर पछता रहे हैं। लेकिन मैं नहीं चाहता कि मैं भी ऐसा कोई पछतावा करूं। मुझे लगता है कुछ चीजें सही वक्त पर हो जानी चाहिए।"

CID में अपने किरदार को लेकर भी पार्थ ने बात की। उन्होंने बताया कि वह शो में ACP आयुष्मान की भूमिका निभा रहे हैं और यह कोई छोटा या शॉर्ट टर्म रोल नहीं है। पार्थ ने कहा कि "अगर ये रोल एक हफ्ते का होता, तो मैं अभी तक इसकी शूटिंग नहीं कर रहा होता। CID जैसे आइकॉनिक शो में वापसी करना मेरे लिए गर्व की बात है।"

Navbharat Live
navbharatlive.com