
हरभजन सिंह और एम. एस. धोनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 मार्च को इस सीजन का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान मैच से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हर मैच की तरह इस मैच में भी चारों तरफ धोनी की चर्चा है। धोनी इस वक्त आईपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं।
पिछले मैच में चेन्नई की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से करारी हार मिली थी। इसके बाद लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी क्रम पर कई सवाल खड़े किए। इस दौरान पूर्व खिलाड़ी व क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया में धोनी से उनके बल्लेबाजी क्रम में उपर आने की गुहार लगा रहे थे। अब इस लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का भी नाम शामिल हो गया है।
हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर दोनों टीमों पर बात कर रहे थे। इस दौरान एंकर ने उनसे धोनी के बल्लेबाजी क्रम के लिए पूछा। इसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है कि धोनी से उपर आर. अश्विन आ रहे हैं। उनको अपनी बल्लेबाजी क्रम में उपर आना चाहिए। चेन्नई की टीम को उनकी बहुत जरूरत है। अगर महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी क्रम में उप आते हैं, तो चेन्नई की टीम ज्यादा स्कोर खड़ा करने में सक्षम होगी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन भी धोनी की बल्लेबाजी क्रम पर सवाल खड़े कर चुके हैं। शेन वॉटशन ने कहा है कि, महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में आते हैं। बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए। धोनी को बल्लेबाजी क्रम में उपर आना चाहिए। उन्हें आर. अश्विन से पहले खेलना चाहिए। बेंगलुरु के खिलाफ जिस स्थिति में मैच था, इस दौरान धोनी को 15 गेंदे और ज्यादा खेलनी चाहिए।






