रणवीर सिंह की दुआ की पहली झलक आई सामने, मां दीपिका पादुकोण संग पूजा करती दिखीं बेटी

Dua First Photo Revealed: दिवाली पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ सिंह पादुकोण की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की। सितंबर 2024 में जन्मी दुआ रेड एथनिक सूट और बिंदी में बेहद प्यारी दिखीं।
रणवीर सिंह की दुआ की पहली झलक आई सामने, मां दीपिका पादुकोण संग पूजा करती दिखीं बेटी
रणवीर सिंह की दुआ की पहली झलक आई सामने
Published on
Updated on

Ranveer Singh Dua first Photo: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस दिवाली अपने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। दोनों ने अपनी बेटी दुआ सिंह पादुकोण की पहली झलक दुनिया के सामने पेश की है। दुआ की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है और फैंस इस नन्ही परी की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।

दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। अब लगभग एक साल बाद, दिवाली के मौके पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दुआ पारंपरिक रेड कलर के एथनिक सूट में नजर आ रही हैं। माथे पर छोटी सी बिंदी और दो प्यारी पोनी टेल्स में बंधे बालों के साथ दुआ बेहद प्यारी लग रही हैं।

मां संग पूजा करती दिखीं दुआ

एक तस्वीर में दुआ अपनी मां दीपिका की गोद में बैठकर पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार दुआ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये बच्ची इंटरनेट ब्रेक कर देगी। जबकि दूसरे ने कमेंट किया कि इतनी प्यारी कि नजरें हटाना मुश्किल है। दीपिका और रणवीर दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहते हैं, इसलिए उनकी बेटी की झलक पहली बार देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई फैमिली फोटोज

दीपिका पादुकोण के मौके पर इस स्टार फैमिली का पारंपरिक लुक भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दीपिका ने अपनी बेटी के साथ रेड अनारकली ड्रेस में ट्विनिंग की। उन्होंने मैचिंग एंब्रॉयडरी वाला दुपट्टा और हैवी जूलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। गजरे से सजे बन और हल्के मेकअप में दीपिका बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं, रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने यूनिक स्टाइल में नजर आए।

दीपिका और रणवीर का कैप्शन

रणवीर सिंह ने व्हाइट शेरवानी पहनी, जिसके साथ ब्लैक सनग्लासेज लगाकर उन्होंने रॉयल अंदाज में दिवाली मनाई। फैंस ने इस परिवार को बॉलीवुड का सबसे ग्लैमरस फैमिली मोमेंट कहा है। दीपिका और रणवीर ने कैप्शन में लिखा कि हमारी दिवाली की रोशनी, हमारी दुआ। इस पोस्ट के बाद कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com