-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ms Dhoni Inaugurated The Newly Built Velammal Cricket Stadium In Madurai
MS Dhoni ने मदुरै में क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन, CSK के नए ग्राउंड में दिखा माही जलवा- VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी ने गुरुवार को मदुरै में चिंतामणि के पास वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच बेताबी दिखी।

एम एस धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
MS Dhoni Inaugurate Velammal Cricket Stadium: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने कल 9 अक्टूबर को एक क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। एम.एस. धोनी ने गुरुवार को मदुरै में चिंतामणि के पास वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस उत्सुक दिखें।
मुंबई से एक निजी विमान से मदुरै पहुंचे धोनी तमिलनाडु के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। 300 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से निर्मित यह विश्व स्तरीय स्टेडियम 12.5 एकड़ में फैला है और इस क्षेत्र में क्रिकेट का एक प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार है।
वेलाम्मल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से विकसित वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 7,300 है। भविष्य में इसे 20,000 तक बढ़ाने की योजना है। आने वाले समय में यह ग्राउंड सीएसके का होम ग्राउंड भी बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
MS DHONI INAUGURATED THE INTERNATIONAL CRICKET STADIUM IN MADURAI. ❤️ pic.twitter.com/gqSELQPzEC — ` (@WorshipDhoni) October 9, 2025
भारत को वनडे और टी20 विश्व कप के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपनी कप्तानी में जिताने वाले धोनी का हवाई अड्डे पर मौजूद प्रशंसकों ने स्वागत किया। मदुरै में यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसने इस अवसर को तमिलनाडु में उनके प्रशंसकों के लिए और भी खास बना दिया।
MS Dhoni played few balls after inaugurating the stadium 😂🔥 pic.twitter.com/gIudR3cxbz — ` (@WorshipDhoni) October 9, 2025
MS Dhoni's airport arrivals are always iconic. 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/Su3Vsi1ZUQ — ` (@WorshipDhoni) October 9, 2025
एमएस धोनी को उनकी जर्सी नंबर ‘7’ वाली एक सफेद कार में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उद्घाटन समारोह के बाद धोनी ‘7’ नंबर की नीली कार में हवाई अड्डे पहुंचे और निजी चार्टर विमान से मुंबई वापस चले गए।
यह भी पढ़ें: ऋचा घोष ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी
इस आयोजन ने न केवल नए क्रिकेट बुनियादी ढांचे के आकार के कारण, बल्कि धोनी की उपस्थिति के कारण भी व्यापक ध्यान आकर्षित किया। आईपीएल में सीएसके के लिए 2008 से खेल रहे धोनी तमिलनाडु में बहुत लोकप्रिय हैं। धोनी जल्द ही अगले आईपीएल सीजन की तैयारियों में जुट जाएंगे।
हाल ही में, धोनी ने अपना ड्रोन पायलट प्रशिक्षण पूरा किया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हुई। पूर्व भारतीय कप्तान ने चेन्नई स्थित भारत के अग्रणी ड्रोन निर्माता और डीजीसीए द्वारा अनुमोदित रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन गरुड़ एयरोस्पेस से अपना कोर्स पूरा किया। धोनी इसके ब्रांड एंबेसडर भी हैं। (आईएएनएस)
Ms dhoni inaugurated the newly built velammal cricket stadium in madurai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














