- Hindi News »
- Latest News »
- Eknath Shinde Trying To Break Uddhav Raj Thackeray Alliance
उद्धव-राज मिलन में शिंदे बने विलन! हड़बड़ी में मिलने पहुंचे उदय सामंत, राजनीति में हलचल तेज
उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। दोनों भाइयों के मिलन में डीसीएम शिंदे विलेन बनकर अड़ंगा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली चावरे

उद्धव-राज मिलन में शिंदे बने विलन
मुंबई: भविष्य में होनेवाले मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य के अन्य निकाय चुनाव की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के एक साथ आने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। उद्धव और राज ठाकरे विदेश से छुट्टियां मना कर मुंबई लौट आए हैं।
इसी के साथ उद्धव की पार्टी के सांसद व प्रवक्ता संजय राऊत ने सोमवार को गठबंधन के लिए राज से पहल करने की अपील की थी। लेकिन इससे पहले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के प्रमुख नेता व महायुति सरकार में मंत्री उदय सामंत हड़बड़ी में मंगलवार को राज से मिलने उनके निवास ‘शिवतीर्थ’ पर पहुंच गए। राज और सामंत की मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति में ऐसी सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि दोनों भाइयों के मिलन में डीसीएम शिंदे विलेन बनकर अड़ंगा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
शिंदे बन रहे रास्ते का कांटा
सम्बंधित ख़बरें
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: महाराष्ट्र की बड़ी जीत, 100 दिनों में रुकवाई 180 से ज्यादा शादियां
बजट सत्र के बीच विधान भवन के बाहर हड़कंप, सोलापुर के युवक ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश
महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने संभाला कार्यभार; शिवाजी महाराज-बाबासाहेब और सावरकर को किया नमन
Mumbai Weather Update: कल से मुंबई हो जाएगी कूल, अरब सागर की ओर बढ़ा एंटी साइक्लोन
सामंत मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे राज ठाकरे से मिलने मुंबई के दादर स्थित उनके निवास पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां उनके बीच बंद कमरे में करीब आधा घंटा चर्चा चली। बाद में मंत्री सामंत ने राज से अपनी मुलाकात को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि हमारे संबंध राजनीति से परे हैं। आज हमारे बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। मैं राज के पास चाय-पान के लिए आया था। यदि हमारे बीच मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर कोई चर्चा हुई होती तो मैं जरूर बताता। सामंत ने खुद बताया कि राज से मुलाकात के बाद वह डीसीएम शिंदे से मिलने जाएंगे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि वह शिंदे को मुलाकात का ब्यौरा देने जा रहे हैं।
विधानसभा की गलती के लिए माफी मांगी!
राज्य के सियासी गलियारे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उद्धव-राज के एक होने से खासकर मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक सहित कई मनपाओं चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। इसलिए शिंदे नहीं चाहते हैं कि दोनों भाई साथ आएं। सूत्रों का दावा है कि सामंत के जरिए शिंदे ने विधानसभा वाली गलती के लिए राज से माफी मांगी है। विधानसभा चुनाव के दौरान राड ने अपने पुत्र अमित ठाकरे को माहिम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था।
बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार ने शिंदे से माहिम में उम्मीदवार नहीं उतारने तथा अमित को समर्थन देने की अपील की थी। लेकिन शिंदे क्षेत्र के अपने तत्कालीन विधायक सदा सरवणकर को उम्मीदवार बना दिया था। जिसका लाभ उद्धव की शिवसेना के उम्मीदवार को मिला था। चुनाव में सरवणकर हार गए लेकिन अपने घर में बेटे को नहीं जिता पाने की वजह से राज की काफी किरकिरी हुई थी। लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि अब शिंदे ने आगामी मनपा चुनावों के लिए राज को कुछ अच्छा ऑफर दिया है।
Eknath shinde trying to break uddhav raj thackeray alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में बड़ा बदलाव, EV Policy 2.0 से सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, महिलाओं को मिल सकती है ज्यादा सब्सिडी
Mar 12, 2026 | 03:31 AMAaj Ka Rashifal 12 March: वृश्चिक को पद-प्रतिष्ठा, कुंभ को उन्नति; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा गुरुवार?
Mar 12, 2026 | 12:05 AMमां के निधन पर टूटीं टिस्का चोपड़ा, शेयर किया भावुक नोट, बोलीं- मुश्किल वक्त के लिए था ये फलसफा
Mar 11, 2026 | 11:49 PM‘बचपन में मंदिर से चुरा लेता था पैसे’, मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में रवि किशन ने सुनाया किस्सा
Mar 11, 2026 | 11:08 PMतकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है किस्मत
Mar 11, 2026 | 11:01 PM‘कुंभ ब्यूटी’ मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, परिवार के विरोध के बीच पुलिस से मांगी सुरक्षा
Mar 11, 2026 | 10:49 PMविटामिन डी की कमी है हेल्थ के लिए बड़ा खतरनाक, जानिए कैसे पहचानें इसके लक्षण
Mar 11, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














