- Hindi News »
- Religion »
- Aaj Ka Rashifal 12 March 2026 Daily Horoscope Business News In Hindi
Aaj Ka Rashifal 12 March: वृश्चिक को पद-प्रतिष्ठा, कुंभ को उन्नति; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा गुरुवार?
Daily Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक के जातकों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 12 March: ज्योतिष गणना के अनुसार 12 मार्च 2026 गुरुवार का दिन चैत्र कृष्ण नवमी तिथि और मूल नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा। ग्रहों की बदलती चाल आज कुछ राशियों के लिए राजकीय लाभ और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रही है तो कुछ के लिए निवेश और स्वास्थ्य में सावधानी बरतने का समय है। आइए जानते हैं आपकी राशि का विस्तृत भविष्यफल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सुख-सुविधाओं की प्राप्ति वाला रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। सितारों का संकेत है कि आज भाग्य से ज्यादा आपका परिश्रम काम आएगा। कार्यक्षेत्र में साहस और संयम बनाए रखें, सफलता के प्रबल योग हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों का मन आज अध्यात्म और धार्मिक कार्यों की ओर झुका रहेगा। आप अपने सुख-साधन और विलासिता की वस्तुओं के संचय पर ध्यान देंगे। हालांकि, यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बाहरी व्यक्तियों और उठाईगीरों से सतर्क रहें, कीमती सामान का ध्यान रखें।
सम्बंधित ख़बरें
14 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: व्यवहारकुशलता और लेखन में पाएंगे ख्याति
Aaj Ka Rashifal: सिंह को मिलेगी नौकरी में अनुकूलता और मकर के सुलझेंगे प्रॉपर्टी विवाद, आप भी जानें अपना भाग्य
Rajyog 2026: 15 मई से बदलेगी इन राशियों की चाल, दो राजयोग मिलकर तीन राशियों की चमका देंगे किस्मत
13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी, हालांकि कामकाज की अधिकता से थकान हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगतिशील रहेगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपके कई महत्वपूर्ण और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव और उन्नति के योग हैं। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे प्रसन्नता रहेगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए इच्छित प्रयास सफल होंगे और वातावरण में मधुरता बनी रहेगी। अपनी बुद्धिमानी और चातुर्य से आप कठिन कार्यों को भी सरलता से पूरा कर लेंगे। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन निवेश और व्यापार के विस्तार के लिए अनुकूल है। आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। मनोरंजन, छोटी यात्रा या किसी सुखद प्रवास का योग बन रहा है। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अनुकूल और प्रसन्नता प्रदान करने वाला रहेगा।
यह भी पढ़ें:- Birthday Predictions: आज है जन्मदिन? तो तैयार हो जाइए, 2026 में मिलेगा बड़ा पद और मान-सम्मान!
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ‘बोनस’ जैसा साबित हो सकता है। आपको कहीं से शुभ समाचार और अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिल सकता है। भविष्य की महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं पर काम शुरू होगा। संयम बनाए रखें, क्योंकि मनोवांछित सफलता मिलने के पूरे आसार हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज राजकीय और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने का दिन है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आय के नए साधन उपलब्ध होंगे। विशेष सलाह यह है कि आज किसी अनुभवी महिला या स्त्री जाति की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी और लाभदायक सिद्ध होगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति और प्रसन्नता लेकर आया है। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी और उनका सहयोग भविष्य में काम आएगा। समाज में यश और मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के मार्ग में जो भी बाधाएं थीं, वे आज दूर होने लगेंगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज राजकीय कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पूज्य या बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह आपके करियर के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखें।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में आज वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के नए दरवाजे खुलेंगे, हालांकि शारीरिक पीड़ा या थकान महसूस हो सकती है। आज खर्चों का भार बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने का योग है। जमीन-जायदाद और भवन से संबंधित रुके हुए काम आज सरलता से निपट जाएंगे। नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। खर्चों की अधिकता रह सकती है, इसलिए अपने फैसलों में संयम और धैर्य का परिचय दें।
व्यापार-भविष्य
चैत्र कृष्ण नवमी को मूल नक्षत्र के प्रभाव के कारण कमोडिटी मार्केट में काफी हलचल रहेगी। विशेष रूप से वनस्पति तेल, सरसों और अरंडी के भावों में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं गेहूं, जौ, चना के साथ-साथ सोना और चांदी के भाव आज सामान्य स्तर पर बने रहेंगे। पीतल और लोहा जैसी धातुओं के बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
आज का भाग्यांक: 1507
Aaj ka rashifal 12 march 2026 daily horoscope business news in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत इन चीजों के बिना है अधूरा, यहां से नोट कीजिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
May 14, 2026 | 03:58 PMगड़चिरोली नगर पालिका उपचुनाव का ऐलान, प्रभाग 9-ए में बढ़ी हलचल; 18 मई से नामांकन
May 14, 2026 | 03:48 PMNEET UG 2026 Paper Leak: पुणे से महिला गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल?
May 14, 2026 | 03:47 PMवाशिम पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
May 14, 2026 | 03:46 PMगड़चिरोली में जंगल बना खतरा, तेंदूपत्ता संकलन के दौरान महिला पर जंगली सुअर का हमला
May 14, 2026 | 03:42 PMAlia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स 2026 में रॉयल विंटेज लुक वायरल, कॉर्सेट साड़ी गाउन ने खींचा ध्यान
May 14, 2026 | 03:41 PMहोर्मुज में भारतीय जहाज पर मिसाइल हमला, भारत ने दी सख्त चेतावनी; सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
May 14, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














