- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Stops 180 Child Marriages Awareness Campaign Aditi Tatkare
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: महाराष्ट्र की बड़ी जीत, 100 दिनों में रुकवाई 180 से ज्यादा शादियां
Child Marriage Free India Campaign: मंत्री अदिति तटकरे ने 'बाल विवाह मुक्ति रथ' की सफलता की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया के महाराष्ट्र सरकार के 100 दिवसीय अभियान ने 180 संभावित बाल विवाह रोके।
- Written By: आकाश मसने

बालविवाह मुक्ति रथ के साथ मंत्री अदिति तटकरे व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Stops 180 Child Marriages: देश को बाल विवाह के अभिशाप से मुक्त करने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि पिछले 100 दिनों में चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के माध्यम से 180 संभावित बाल विवाहों की पहचान कर उन्हें रोकने में सफलता मिली है। इसके अतिरिक्त, ऐन वक्त पर हस्तक्षेप करके 6 बाल विवाह पूरी तरह रुकवाए गए।
मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि अक्टूबर में शुरू हुआ यह सघन अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संपन्न हुआ। इसका मुख्य लक्ष्य साल 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को सिद्ध करना है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए मुंबई जिला और मुंबई उपनगर जिला कार्यालयों ने मिलकर काम किया। विभाग ने ‘कमिटेड कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट’ (सीसीडीटी) को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया था।
‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ का प्रभाव
जागरूकता फैलाने के लिए मुंबई, उपनगर और पुणे के शहरी स्लम, ग्रामीण तथा आदिवासी क्षेत्रों में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ चलाया गया। इसके जरिए लोगों को बाल विवाह के शारीरिक और मानसिक दुष्परिणाम, लड़कियों के अधिकारों और शिक्षा का महत्व, चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन (1098) की उपयोगिता की जानकारी दी गई। मुंबई जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शोभा शेलार के अनुसार, इस अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे
‘पारदर्शी होगी SIR प्रक्रिया, नहीं कटेगा किसी का नाम’, MVA के आरोपों पर चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम का जवाब
ईमानदार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी महावितरण की ढिलाई; 15% बिजली चोरी से ग्राहकों को लगी वार्षिक 800 करोड़ की चपत
‘बालविवाहमुक्त भारत’ या आपल्या संकल्पाला अधिक बळ देण्यासाठी राबविण्यात आलेल्या १०० दिवसांच्या तीव्र जनजागृती मोहिमेचा यशस्वी समारोप झाला. ऑक्टोबरमध्ये सुरू झालेला हा प्रवास ‘आंतरराष्ट्रीय महिला दिना’च्या निमित्ताने एका महत्त्वाच्या टप्प्यावर पोहोचला आहे. २०३० पर्यंत देशाला… pic.twitter.com/CuQWm59V44 — Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) March 10, 2026
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बनेगा देश की पहली 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था, CM फडणवीस ने बताया खेती से लेकर उद्योग तक का प्लान
सामूहिक लड़ाई और भविष्य का संकल्प
विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभियान केवल सूचना देने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने समाज में सामूहिक प्रतिरोध की भावना पैदा की है। हर बेटी को शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित भविष्य देने के लिए समाज के हर वर्ग का साथ आना अनिवार्य है। यह 100 दिवसीय अभियान 2030 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ है।
Maharashtra stops 180 child marriages awareness campaign aditi tatkare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Graha-Gochar: इस सप्ताह बदल रही है बुध और शुक्र की चाल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर ग्रहों का असर
May 24, 2026 | 07:06 AMपीएम मोदी की अपील पर अमल, सीएम फडणवीस ने वंदे भारत ट्रेन से किया सफर
May 24, 2026 | 06:52 AM24 मई का इतिहास: आज के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना
May 24, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
May 24, 2026 | 06:43 AMव्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
May 24, 2026 | 06:34 AMHoroscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
May 24, 2026 | 06:07 AMNagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
May 24, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














