-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Major Change In Delhi Ev Policy 20 Will Make Electric Vehicles Cheaper Women May Get More Subsidy
दिल्ली में बड़ा बदलाव, EV Policy 2.0 से सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, महिलाओं को मिल सकती है ज्यादा सब्सिडी
- Written By: सिमरन सिंह
Delhi EV Policy: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को कम करने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में अब Delhi EV Policy 2.0 लाएंगी।

Electric Vehicle (Source. Freepik)
EV subsidy India: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को कम करने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में अब सरकार Delhi EV Policy 2.0 लागू करने की तैयारी कर रही है।
नई नीति का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि शहर में प्रदूषण कम हो और साफ ऊर्जा का उपयोग बढ़ सके। सरकार का मानना है कि यह कदम आने वाले वर्षों में दिल्ली की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को पूरी तरह बदल सकता है।
नई पॉलिसी कब हो सकती है लागू
दिल्ली में मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहन नीति Delhi EV Policy 2020 साल 2020 में लागू की गई थी। इस पॉलिसी को समय-समय पर बढ़ाया गया और फिलहाल इसकी वैधता 31 मार्च 2026 तक कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
अब सरकार नई EV Policy 2.0 का मसौदा तैयार कर चुकी है। फिलहाल इस पर पब्लिक सजेशन और समीक्षा की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि इसे वित्त वर्ष 2026 से लागू किया जा सकता है।
2027 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की बड़ी हिस्सेदारी का लक्ष्य
नई नीति का सबसे बड़ा लक्ष्य दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को तेजी से बढ़ाना है। प्रस्ताव के मुताबिक सरकार चाहती है कि 2027 तक नए वाहन रजिस्ट्रेशन में लगभग 95 प्रतिशत हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की हो।
यह लक्ष्य पहले तय किए गए 25 प्रतिशत के मुकाबले काफी ज्यादा है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि लोग भी पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक पर मिलेगा बड़ा फायदा
नई EV Policy 2.0 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा बढ़ावा देने की योजना है। प्रस्ताव के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने पर करीब 21,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है।
खास बात यह है कि महिला खरीदारों के लिए यह प्रोत्साहन बढ़ाकर लगभग 30,000 रुपये तक किया जा सकता है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली की सड़कों पर करीब 12 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लाने का है।
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को भी मिलेगा लाभ
नई नीति में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले लोगों को भी राहत मिल सकती है। प्रस्ताव के अनुसार बैटरी क्षमता के आधार पर प्रति किलोवाट घंटा करीब 10,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जा सकता है। इसकी अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये प्रति वाहन तक रखने का सुझाव है। इससे इलेक्ट्रिक कारें आम लोगों के लिए अधिक किफायती बन सकती हैं।
ये भी पढ़े: गाड़ी चलाने से पहले जान लें Third Party Insurance, नहीं तो पड़ सकता है भारी
पुरानी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक में बदलने की तैयारी
सरकार एक नई योजना पर भी काम कर रही है जिसके तहत पेट्रोल या डीजल से चलने वाले पुराने वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने पर सहायता दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति अपने वाहन को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट कराता है, तो उसे करीब 50,000 रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकती है। शुरुआत में यह सुविधा सीमित संख्या में वाहनों के लिए लागू हो सकती है।
चार्जिंग स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क तैयार होगा
नई EV Policy का बड़ा हिस्सा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर केंद्रित है। सरकार मोहल्ला स्तर पर अधिक चार्जिंग स्टेशन लगाने और रिंग रोड व आउटर रिंग रोड पर फास्ट चार्जिंग कॉरिडोर बनाने की योजना बना रही है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले लोगों को चार्जिंग की परेशानी नहीं होगी और EV अपनाना आसान हो जाएगा।
Major change in delhi ev policy 20 will make electric vehicles cheaper women may get more subsidy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Jul 30, 2026 | 06:03 AMAaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














