-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Cp Radhakrishnan Successor Of Jagdeep Dhankhar Political Journey
सियासी सूरमा ही नहीं..चैंपियन खिलाड़ी भी रहे हैं धनखड़ के उत्तराधिकारी, जानिए कौन हैं CP राधाकृष्णन?
- Written By: अभिषेक सिंह
CP Radhakrishnan Political Journey: महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति कैंडिडेट घोषित किया है। राजनीति के क्षेत्र में वह एक योद्धा की तरह माने जाते हैं।

सीपी राधाकृष्णन (सोर्स- सोशल मीडिया)
CP Radhakrishnan: एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। कॉलेज टाइम में वह टेबल टेनिस चैंपियन तो रहे ही साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी एक योद्धा की तरह माने जाते हैं। राधाकृष्णन महाराष्ट्र से पहले वे झारखंड के राज्यपाल का पद भी संभाल चुके हैं।
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपूरन पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन है। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ था। उनके पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया और 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने।
संभाल चुके हैं अहम पद
इतना ही नहीं, राधाकृष्णन 2004 से 2007 तक तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उत्साही खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं और टेबल टेनिस में कॉलेज चैंपियन और लंबी दूरी के धावक थे। उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल का भी शौक है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नवीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
1998 में बने थे सांसद
सीपी राधाकृष्णन ने कुछ समय के लिए तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला। 1996 में, राधाकृष्णन को तमिलनाडु भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया। वे 1998 में कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। 1999 में वे पुनः लोकसभा के लिए चुने गए।
सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कपड़ा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) संबंधी संसदीय समिति और वित्त संबंधी परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे। वे स्टॉक एक्सचेंज घोटाले की जाँच करने वाली संसदीय विशेष समिति के भी सदस्य थे।
19,000 किलोमीटर की ‘रथ यात्रा’
राधाकृष्णन ने 2004 में संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। वे ताइवान गए पहले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी थे। 2004 से 2007 के बीच तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने 19,000 किलोमीटर की ‘रथ यात्रा’ की, जो 93 दिनों तक चली।
यह यात्रा सभी भारतीय नदियों को जोड़ने, आतंकवाद के उन्मूलन, समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन, अस्पृश्यता निवारण और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या से निपटने जैसी मांगों को उजागर करने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने विभिन्न उद्देश्यों के लिए दो और पदयात्राओं का नेतृत्व भी किया।
यह भी पढ़ें: CP राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, JP नड्डा ने किया ऐलान
राधाकृष्णन को 2016 में कोच्चि स्थित क्वायर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे इस पद पर चार वर्षों तक रहे। उनके नेतृत्व में, भारत से क्वायर निर्यात 2532 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वह 2020 से 2022 तक केरल के लिए भाजपा के अखिल भारतीय प्रभारी थे।
राधाकृष्णन ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन, पुर्तगाल, नॉर्वे, फिनलैंड, बेल्जियम, चीन, मलेशिया, हॉलैंड, तुर्की, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड, मिस्र, यूएई, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और जापान की भी यात्रा की है।
Cp radhakrishnan successor of jagdeep dhankhar political journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की एडवाइजरी, कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील
Jul 08, 2026 | 12:15 PMनितिन नवीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
Jul 08, 2026 | 12:14 PMयवतमाल: मारेगांव के कृषि केंद्रों में कीटनाशकों के दामों में भारी अंतर, एक ही दवा मगर हर दुकान में अलग कीमत
Jul 08, 2026 | 12:13 PMबंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
Jul 08, 2026 | 12:07 PMसलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
Jul 08, 2026 | 12:07 PMठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
Jul 08, 2026 | 12:01 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
Jul 08, 2026 | 12:01 PMवीडियो गैलरी

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM













