-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- The Opposition Will Be Buried Under The Weight Of Our Governments Welfare Schemes Cm Hemant Soren Criticised Bjp
‘विपक्ष हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के भार तले दफन हो जाएगा’ सीएम हेमंत सोरेन ने की बीजेपी की आलोचना
- Written By: शुभम पाठक
सोरेन ने कोल्हान संभाग में मैया सम्मान योजना शुरू किए जाने के अवसर पर कहा हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित 40 लाख से ज़्यादा लोगों को पेंशन मुहैया कराई है।

हेमंत सोरेन (सोर्स:-सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि दो दशक के विपक्षी शासन की तुलना में उनकी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में जितनी व्यापक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं उनके तले विपक्षी दल दब जाएंगे।
सोरेन ने कोल्हान संभाग में मैया सम्मान योजना शुरू किए जाने के अवसर पर कहा हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित 40 लाख से ज़्यादा लोगों को पेंशन मुहैया कराई है। यह डबल इंजन सरकार के 20 साल के 15 लाख लाभार्थियों के रिकॉर्ड से बिलकुल अलग है।
ये भी पढ़ें:-हरियाणा में सैनी को हराने के लिए दलित महिला चेहरे पर दांव खेलेगी कांग्रेस, ये रणनीतिकार बनेंगे कठपुतली
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
झारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
हेमंत सोरेन का ऐलान
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर एक बड़ी घोषणा की कि गठबंधन सरकार पुराने बिजली बिल माफ करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही सोरेन ने कहा कि हम पहले ही किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ कर चुके हैं और अब हम पुराने बिजली बिल को माफ करने पर काम कर रहे हैं। यह एक ऐसा वादा है जो तब हमसे रह गया था जब हमने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला किया था। ट
सोरेन का दावा
सोरेन ने यह भी दावा किया कि राज्य में कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति पेंशन लाभ से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कोल्हान संभाग में लगभग छह लाख लाभार्थियों तक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 57.38 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम में 2.47 लाख लाभार्थियों को मिले 24.73 करोड़ रुपये शामिल हैं।
सोरेन ने भाजपा पर जाति और पंथ के आधार पर समाज को बांटने के लिए सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल उन्हें गलत तरीके से फंसाने के लिए किया गया। सोरेन ने कहा कि योद्धाओं की भूमि झारखंड चुनौतियों का सामना करने के बावजूद हार नहीं मानेगा। उन्होंने कहा अगर हम अपने अधिकारों को सुरक्षित नहीं रख सकते, तो हम उनके लिए जरूर लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:-देश भर में 10 राज्यों के इन 12 शहरों को बनाया जाएगा औद्योगिक स्मार्ट सिटी, मोदी सरकार ने परियोजना को दी मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया जिक्र
इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेने ने उच्चतम न्यायालय के हाल के उस फैसले का जिक्र किया, जिसमें केंद्र सरकार से कोयला रॉयल्टी के 1.80 लाख करोड़ रुपये जारी करने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी भले ही दूसरों की तरह शिक्षित न हों, लेकिन विपक्ष ने उन्हें धोखा देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासी शिक्षा में सुधार लाने और जमीन गिरवी रखे बिना उच्च शिक्षा में उनकी मदद प्रदान करने के लिए योजनाएं बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
The opposition will be buried under the weight of our governments welfare schemes cm hemant soren criticised bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
Jul 28, 2026 | 07:59 PMEXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे
Jul 28, 2026 | 07:56 PMUP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
Jul 28, 2026 | 07:46 PMपेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Jul 28, 2026 | 07:34 PMBatwara 1947 Trailer: स्टेज पर छलके सनी देओल के आंसू, करण देओल बोले- पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं
Jul 28, 2026 | 07:33 PMभोपाल में किसानों का प्रचंड प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसे; सीएम हाउस की ओर कूच
Jul 28, 2026 | 07:33 PMअब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
Jul 28, 2026 | 07:32 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














