-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Haryana Bjp Gave A Big Challenge To The Opposition Amidst The Election Atmosphere
हरियाणा में सैनी को हराने के लिए दलित महिला चेहरे पर दांव खेलेगी कांग्रेस, ये रणनीतिकार बनेंगे कठपुतली
- Written By: शुभम पाठक
हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए बुधवार को कहा कि वह राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कुमारी शैलजा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे ताकि साबित हो सके कि वह अनुसूचित जाति (एससी) की कितनी बड़ी शुभचिंतक है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (सोर्स:-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा में आने वाले 1 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने है, जिसको लेकर पूरे प्रदेशभर की राजनीति गर्म है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों पार्टियां अपनी अपनी दावेदारी के लिए साम,दाम, दंड, भेद सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है। सवाल ये है कि चुनावी रण में बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस कौन सा दांव खेलने वाली है क्या कांग्रेस सीएम नयाब सिंह सैनी को हराने के लिए कांग्रेस नेता और प्रियंका गांधी की चहेती माने जाने वाली दलित नेता शैलजा कुमारी पर दांव खेलने वाली है, आईए इस चुनावी समीकरण को विस्तार में समझते है।
कांग्रेस लगातार रूप से देशभर में जातिगत जनगणना की मांग कर रही है। इस मांग को आधार बनाकर बीजेपी ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को आड़ेहाथ लिया है। जहां हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए बुधवार को कहा कि वह राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कुमारी शैलजा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे ताकि साबित हो सके कि वह अनुसूचित जाति (एससी) की कितनी बड़ी शुभचिंतक है।
बीजेपी की चुनौती
हरियाणा चुनाव में गर्म हो रही राजनीति के बीच बीजेपी ने कहा कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती है। भाजपा ने तो पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री बना दिया। राहुल गांधी एससी वर्ग का खूब पक्ष रख रहे हैं, तो क्या कांग्रेस सैलजा जी को हरियाणा से मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करे ताकि पता चले वह समाज के कितने शुभचिंतक हैं। सिरसा से सांसद सैलजा कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा हैं जो दलित समाज से आती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
ये भी पढ़ें:-Indian Railways: मोदी सरकार ने रेलवे को दी सौगात, मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मिली मंजूरी
कांग्रेस का दांव
ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस के पास शैलजा कुमारी हीं एक मात्र विकल्प है। सवाल ये है कि अगर शैलजा कुमारी सीएम चेहरा है तो भईया पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का क्या होगा। क्या कांग्रेस के लिए हुड्डा केवल एक कठपुतली बनकर रह जाएंगे। देखा जाए तो शैलजा कुमारी और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच की मतभेद कांग्रेस के लिए समस्या का घर हो सकता है लेकिन सूत्रों की माने तो कांग्रेस अपना रास्ता साफ कर रही है और हो सकता है कि मतगणना के बाद अगर रिजल्ट कांग्रेस के अनुकुल रही तो कांग्रेस हरियाणा में कुछ बड़ा कर सकती है।
हुड्डा और सैलजा के बीच मतभेद
माना जाता है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सैलजा के साथ मतभेद की भी खबरें लगातार सामने आ रही है। जिसको लेकर हुड्डा ने हाल ही में कहा था कि वह मैं न तो टायर्ड हैं और न रिटायर्ड हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि विधानसभा चुनावों में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस आलाकमान इस बात पर फैसला करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा? सिरसा से लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ महीने बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई थी और कहा था कि वह राज्य में काम करना चाहती हैं, लेकिन इस मामले पर अंतिम फैसला हाईकमान लेगा।
उदय भान ने दिया जवाब
भाजपा की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष उदय भान ने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को अपनी चिंता करनी चाहिए, क्योंकि राज्य में उनकी सरकार जाने वाली है। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन के बारे में भान ने कहा कि कांग्रेस विधायक और पार्टी हाईकमान चुनाव परिणाम आने के बाद ही इस पर फैसला करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने पहले पंजाब और महाराष्ट्र सहित चार राज्यों में दलित समुदाय के नेताओं को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे किया था।
इसके साथ ही भान ने कहा भाजपा को बताना चाहिए कि उन्होंने एससी समुदाय से किसे मुख्यमंत्री बनाया है? उसे यह भी बताना चाहिए कि क्या उसने राजस्थान में पिछला विधानसभा चुनाव लड़ते समय भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था? क्या उसने (मध्यप्रदेश में) मोहन यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ा था? क्या उसने हरियाणा में 2014 में मनोहर लाल खट्टर को अपना चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था?” उन्होंने कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली दलित समुदाय से आते हैं।
ये भी पढ़ें:-कोलकाता कांड के बाद नींद से जागे जेपी नड्डा, डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए राज्यों को दी सलाह
कांग्रेस सत्ता में आ रही है- भान
भान ने कहा एक बात तो साफ है कि भाजपा ने मान लिया है कि हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में आ रही है, उन्होंने कहा इसलिए वह एक अक्टूबर को मतदान की तिथि के आसपास कई अवकाश का बहाना बना रहे हैं और निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतदान कुछ दिन टालने के लिए कह रहे हैं। हम यह बात कह रहे हैं कि अगर एक अक्टूबर से पहले मतदान होता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है और हम तैयार हैं। भाजपा की हरियाणा इकाई ने पिछले सप्ताह निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को होने वाले मतदान को कुछ समय के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया था। इसमें चुनाव तिथि से पहले और बाद में अवकाश का हवाला दिया गया था, जिससे मतदान में कमी आ सकती है।
Haryana bjp gave a big challenge to the opposition amidst the election atmosphere
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
Jul 28, 2026 | 07:59 PMEXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे
Jul 28, 2026 | 07:56 PMUP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
Jul 28, 2026 | 07:46 PMपेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Jul 28, 2026 | 07:34 PMBatwara 1947 Trailer: स्टेज पर छलके सनी देओल के आंसू, करण देओल बोले- पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं
Jul 28, 2026 | 07:33 PMभोपाल में किसानों का प्रचंड प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसे; सीएम हाउस की ओर कूच
Jul 28, 2026 | 07:33 PMअब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
Jul 28, 2026 | 07:32 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














