- Hindi News »
- Jharkhand »
- Rahul Gandhi Targets Bjp From The Battlefield Of Ranchi
रांची के रणक्षेत्र से राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना, बोले- आदिवासी हैं इस देश के पहले मालिक
लोकसभा में विपक्ष के नेता और यूपी के रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन में शिरकत की। यहां से उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
रांची: लोकसभा में विपक्ष के नेता और यूपी के रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन में शिरकत की। यहां से उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है। शनिवार को रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासियों की जमीन छीनना चाहती है और उनकी पहचान मिटाना चाहती है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और यूपी के रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पर निशाना साधा है। शनिवार को रांची में संविधान सम्मान सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासियों की जमीन छीनना चाहती है और उनकी पहचान मिटाना चाहती है।
यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में महायुति हारी तो केंद्र में भी गिर जाएगी सरकार
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
भाषण के दौरान राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में चुनाव आयोग पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए संविधान पर कहा कि संविधान 70-80 साल पुराना नहीं है। संविधान बनाने के पीछे की सोच हजारों साल पुरानी है। ये जो लड़ाई चल रही है, वो भी हजारों साल पुरानी है। जो लड़ाई चल रही है वो संविधान और मनुस्मृति के बीच है। उन्होंने कहा कि जब मैंने देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट देखी तो उसमें दलितों, आदिवासियों और ओबीसी का नाम नहीं था। वही लोग हलवा बांट रहे हैं और वही लोग हलवा खा रहे हैं।
संसद उद्घाटन का किया जिक्र
राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रपति आदिवासी हैं। पहली बार एक आदिवासी राष्ट्रपति बना लेकिन जब संसद का उद्घाटन हुआ और राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो उन्हें नहीं बुलाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि वे आदिवासी हैं। उनकी जगह बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बुलाया गया, क्या यह संविधान का अपमान नहीं है?
एजेंसियों को नियंत्रित कर रही भाजपा
कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग भी संविधान की रक्षा नहीं कर रहा है। भाजपा देश की सभी एजेंसियों को नियंत्रित कर रही है। चुनाव से पहले विपक्ष ने कहा था कि भाजपा संविधान पर हमला कर रही है और जनता ने उन्हें इसका जवाब दिया, फिर चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी को भी संविधान को सिर पर रखना पड़ा। आजकल मोदी जी मुस्कुराते नहीं हैं, अब उन्होंने मुस्कुराना भी बंद कर दिया है।
“हम जाति जनगणना करवाएंगे”
हमें समाज का एक्स-रे चाहिए और जाति जनगणना इसे करने का काम करेगी। हमें इसके जरिए सामाजिक न्याय देना है। हम जाति जनगणना करवाएंगे और 50 प्रतिशत आरक्षण की बाधा को भी तोड़ेंगे, भाजपा चाहे कुछ भी कर ले, हम जाति जनगणना करवाएंगे।
आदिवासी को वनवासी कहती है बीजेपी
राहुल गांधी ने कहा कि जब भाजपा के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं, तो वे क्या करना चाहते हैं? वे आपके जीवन के तरीके, इतिहास, विज्ञान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका आप हजारों सालों से पालन करते आ रहे हैं। आदिवासी का मतलब है जो पहले मालिक थे, जबकि वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं। जब इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह सिर्फ एक शब्द नहीं होता है। यह आपका पूरा इतिहास होता है।
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव में हार के बाद महेन्द्र नाथ पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी संगठन चुनाव अधिकारी
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि मैंने भारत की शिक्षा प्रणाली में अध्ययन किया है। आदिवासियों के बारे में आपको सिर्फ 10-15 लाइन ही मिलेंगी। उनका इतिहास क्या है, उनकी जीवन शैली क्या है। उसके बारे में कुछ नहीं लिखा जाता है, आपके लिए ओबीसी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। क्या यही आपका नाम है? किसने कहा कि आप पिछड़े हैं? आपको आपके अधिकार नहीं दिए जाते हैं। इस देश को बनाने वाले लोगों यानी किसान, मजदूर, बढ़ई, नाई, मोची का इतिहास कहां है?
Rahul gandhi targets bjp from the battlefield of ranchi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













