- Hindi News »
- Jharkhand »
- Judge Gave Contract For Killing His Wife Hired Shooters For Rs 2 Lakh 3 Criminals Arrested
जज ने पत्नी की हत्या की दी सुपारी…दो लाख में शूटर किए हायर, 3 बदमाश गिरफ्तार
Samastipur judge : गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि वंदना कुमारी और उनके पति के बीच तलाक का मामला चल रहा है। इसे लेकर पति ने पत्नी की हत्या की साजिश रची।
- Written By: रंजन कुमार

मामले में गिरफ्तारी आरोपी। इमेज-सोशल मीडिया
Samastipur judge News: झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगामा थाना क्षेत्र में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर हुई फायरिंग में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि बिहार के समस्तीपुर में कार्यरत ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साह ने पत्नी वंदना कुमारी की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने सुपारी दी थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।
यह हमला 17 जनवरी को गांधीग्राम फ्लाईओवर के पास हुआ था। बिहार के समस्तीपुर में तैनात न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार साह की पत्नी वंदना कुमारी पर तब गोलीबारी हुई, जब वह गोड्डा कोर्ट में गवाही देकर मायके लौट रही थीं। अपराधियों ने उन पर फायरिंग की, उन्हें दो गोलियां लगीं।
2 लाख रुपए की दी थी सुपारी
गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वंदना और उनके पति के बीच तलाक का मामला चल रहा था। इस विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। संतोष कुमार साह ने छोटे भाई सुबोध कुमार साह के साथ मिलकर दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस का कहना है कि संतोष कुमार साह घटनास्थल पर नहीं थे। उन्हें नोटिस भेज पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य सुरागों के आधार पर की जा रही।
सम्बंधित ख़बरें
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नासिक में गन लहराकर ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे; स्टाफ की बहादुरी से भागे बदमाश, देखें वीडियो
3 बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और सुबोध के दोस्त मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि कुल छह लोग इस वारदात में शामिल थे। 4 अपराधी दो बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। सुबोध अलग बाइक से आया था। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया।
ये चीजें हुईं जब्त
घटना में इस्तेमाल 2 बाइक, 3 हेलमेट, 3 मास्क और कट्टा जब्त किया गया है। ये सभी सामान वारदात के बाद आरिफ के घर में छिपाकर रखे गए थे। घटना में गंभीर रूप से घायल वंदना को पहले पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें: चाहा किसी और को, शादी किसी और से…एक और ‘कातिल पत्नी’ का खूनी खेल! दिल दहला देगी ये वारदात
2019 में हुई थी शादी
उन्हें बाद में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया। वंदना ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2019 में कहलगांव के रहने वाले संतोष कुमार साह से हुई थी। नौकरी मिलने के बाद पति का व्यवहार बदल गया और दहेज में 15 लाख की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। 2020 में उन्होंने गोड्डा में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पति द्वारा तलाक का केस किया गया।
Judge gave contract for killing his wife hired shooters for rs 2 lakh 3 criminals arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
May 17, 2026 | 08:39 PMकप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
May 17, 2026 | 08:35 PMमॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMकेरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMराकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
May 17, 2026 | 08:11 PMउपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
May 17, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














