- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Rajya Sabha Election Jmm Congress Rift Pranav Jha Candidature
झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-JMM में बढ़ी तकरार, हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों पर ठोका दावा
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा की सीटों को लेकर महागठबंधन के भीतर मतभेद बढ़ गए हैं। कांग्रेस के प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद JMM ने दोनों सीटों पर दावा ठोक दिया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Image- Social Media)
Rajya Sabha Election Differences Between Congress And JMM: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का दावा ठोक दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गयी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई पार्टी विधायकों की बैठक में दोनों सीटों पर झामुमो उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनने के बाद, महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर टकराव और तेज होता नजर आ रहा है।
दोनों सीटों पर JMM ने ठोका दावा
झामुमो के इस बैठक के बाद पार्टी नेता योगेंद्र प्रसाद और हफीजुल हसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सभी विधायकों की सर्वसम्मत राय बनने के बाद ही पार्टी ने दोनों राज्यसभा सीटों पर झामुमो प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। झामुमो नेताओं ने कहा कि राज्य में सबसे बड़े राजनीतिक दल होने के नाते दोनों सीटों पर पार्टी का स्वाभाविक दावा बनता है, और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 8 जून से पहले कर दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में भूचाल, DMK के बाद इस पार्टी ने दिखाई कांग्रेस को आंख, बदलेगा समीकरण?
12 घंटे बीते पर न बधाई, न स्वागत! प्रणव झा की उम्मीदवारी पर क्यों मौन है झारखंड कांग्रेस की पूरी ब्रिगेड?
कर्नाटक से खरगे-पवन खेड़ा जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें लिस्ट
Supreme Court: फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, HC को 3 महीने में फैसले सुनाने का निर्देश
हेमंत सोरेन से मुलाकातें भी नहीं आईं काम
झामुमो पार्टी का यह रुख तब देखने को मिला है, जब कांग्रेस ने गुरुवार देर रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और एआईसीसी राजनीतिक सलाहकार ने प्रणव झा को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।
इसके अलावा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने भी हाल के दिनों में रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी और राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद अब झामुमो पार्टी के द्वारा दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने दावा ठोके दिए जाने के बाद से सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर का मतभेद खुलकर सबके सामने उजागर हो गया है।
ये भी पढ़ें- खान सर जाएंगे जेल? फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज, पटना पुलिस कभी भी कर सकती है अरेस्ट
सीटों के बंटवारे पर अड़ा गठबंधन
झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने लायक पर्याप्त संख्या बल है, लेकिन उम्मीदवारों को लेकर पैदा हुआ यह गतिरोध अब गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस जहां अपने उम्मीदवार की घोषणा के बाद पीछे हटने के संकेत नहीं दे रही, वहीं झामुमो भी दोनों सीटों पर अपनी दावेदारी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा। नामांकन प्रक्रिया के बीच दोनों सहयोगी दलों के बीच बढ़ी यह खींचतान राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा घटनाक्रम बन गई है और अब निगाहें हेमंत सोरेन तथा कांग्रेस नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Jharkhand rajya sabha election jmm congress rift pranav jha candidature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: बिहार से यूपी को साधने की तैयारी! पवन सिंह को MLC बनाकर BJP ने खेला दांव, पूर्वांचल में दिखेगा असर
Jun 05, 2026 | 08:07 PMझारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-JMM में बढ़ी तकरार, हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों पर ठोका दावा
Jun 05, 2026 | 08:05 PMजबलपुर के ग्वारीघाट पर मर्यादा तार-तार; नर्मदा में युवक-युवती की अमर्यादित हरकत का वीडियो वायरल
Jun 05, 2026 | 08:05 PMराज्यसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में भूचाल, DMK के बाद इस पार्टी ने दिखाई कांग्रेस को आंख, बदलेगा समीकरण?
Jun 05, 2026 | 07:54 PMभोपाल से सीएम मोहन यादव का बड़ा शंखनाद, राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शानदार आगाज
Jun 05, 2026 | 07:36 PMमुंबई के 22 बस डिपो बनेंगे वर्ल्ड क्लास, BEST के पुनर्विकास की तैयारी, CM फडणवीस ने दिए बडे़ निर्देश
Jun 05, 2026 | 07:35 PMगोंदिया में बाघ का हमला: कलपाथरी के युवक को 1 किमी तक घसीटकर मार डाला
Jun 05, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM













